{"_id":"5b8ebe96867a55487276a641","slug":"new-58-dengu-pesent-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेंगू ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड, 58 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेंगू ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड, 58 मरीज भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ ही दिल्ली में मच्छरों का आतंक अब दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ ही दिनों में डेंगू और मलेरिया ने इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगस्त माह में 58 लोगों को एडीज मच्छर बीमार बना चुका है। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती इन मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि अब तक इक्का-दुक्का ही मरीज सामने आ रहे थे।
दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, इस साल डेंगू की वजह से दिल्ली में 107 लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं। वहीं, मलेरिया के 170 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया की बात करें तो इस साल अब तक 147 मरीज सामने आए हैं।
निगम अधिकारियों की मानें तो अगले कुछ माह मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका है। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को इस वक्त संभल कर रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के डॉ जुगल किशोर की मानें तो इस मौसम में मच्छरों के साथ संक्रमण फैलाने वाले रोगों की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्कता बरतें।

अगस्त में चिकनगुनिया से 80 लोग बीमार
घर से बाहर निकलते वक्त कपड़े पूरे पहनें। अपने घर के आसपास सफाई रखें। कूलर और एसी को गंदा न रखें। साथ ही पानी की टंकी और गमलों में पानी एकत्रित न होने दें। एडीज मच्छरों का लार्वा पूरे परिवार को बीमार बना सकता है।
दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त माह में दिल्ली में 80 लोगों को चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक की बात करें तो ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले जुलाई माह में 42 और जून में 25 मरीज सामने आए हैं। ठीक इसी तरह जुलाई में डेंगू के 19 और जून में आठ लोग बीमार पड़े हैं।
माहवार डेंगू पीड़ित मरीजों की स्थिति
जनवरी 06
फरवरी 03
मार्च 01
अप्रैल 02
मई 10
जून 08
जुलाई 19
अगस्त 58