{"_id":"3a7cb99e8d1d317d032536e1cd97ae99","slug":"net-losers-then-planted-himself-told-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को लूजर बताया फिर फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को लूजर बताया फिर फंदा लगाया
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 06 Oct 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादराबाद स्थित आईडीएसटी डेंटल कालेज के हॉस्टल में रविवार रात बीडीएस थर्ड ईयर के छात्र नूपुर (20) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक आसाम का रहने वाला था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने माता-पिता को संबोधित करते हुए खुद को लूजर बताया है। पुलिस का मानना है कि छात्र किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
आसाम के विश्वानाथ चिरयाली थानाक्षेत्र के वार्ड छह में कालेज रोड निवासी नूपुर प्रेम (20) पुत्र अतुल शर्मा मोदीनगर कादराबाद स्थित आईडीएसटी डेंटल कालेज में बीडीएस तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
नूपुर इंस्टीट्यूट परिसर में बने हॉस्टल के कमरा संख्या 220 में रहता था। नूपुर के कमरे में गुवाहाटी कमाऊं निवासी रजनीश चक्रवर्ती भी रहता है।
रविवार सुबह वह चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार से मिलकर कॉलेज लौटा था। रविवार रात नूपुर चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। हादसे के वक्त रूम पार्टनर रजनीश दूसरे कमरे में गया था।
लौटने पर उसने नूपुर को पंखे से लटका देखा और शोर मचा दिया। सहपाठी और कॉलेज प्रबंधन के लोग नूपुर को पहले मोदीनगर और बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को मौत की सूचना दी। मामले में हॉस्टल के रेजीडेंट वार्डन सिद्धार्थ शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।
रूम पार्टनर को भेज दिया थ्ाा बाहर
आईडीएसटी के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार ने बताया कि रूम पार्टनर रजनीश का कहना है कि नूपुर रात में 9:30 बजे कमरे में आया था और रजनीश को यह कहकर बाहर भेज दिया कि कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। रजनीश कमरा नंबर 224 में चला गया। लौटने पर दरवाजा लॉक देख उसने वेंटीलेशन के जरिए दरवाजे की कुंडी खोली थी। नूपुर को पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई।
सुसाइड से पूर्व छात्रा को भेजा मैसेज
इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल की मानें तो सुसाइड से पहले नूपुर ने कालेज की एक जूनियर छात्रा को मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपनी पिछली गलतियों पर माफी मांगी थी। छात्रा भी आसाम की रहने वाली है और बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
डिप्रेशन में जिंदगी हार रहे युवा
20 मार्च 2013: काइट में रजनीश ने पंखे से लटक की आत्महत्या
04 मई 2013: मोदीनगर में छात्रा ने फांसी लगाकर की सुसाइड
10 मार्च 2013: इकतरफा प्यार में अंकित ने जहर खाकर की आत्महत्या
04 सितंबर: एसआरएम में कश्मीर छात्र मन्नान ने लगाई फांसी
02 अप्रैल 2014: एसआरएम में डिप्रेशन में अर्पण ने की सुसाइड
परिवार से दूरी बन रही मौत का सबब
मनोचिकित्सक सचिन शर्मा ने बताया कि परिवार से दूर रहने के कारण छात्र अक्सर डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसी कारण से सुसाइड की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ऐसे में परिजनों को सप्ताह में कम से कम एक बार फोन पर बात करनी चाहिए और माह में बच्चे से मुलाकात जरूर करनी चाहिए।