फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nepal earthquake affected spoke his story

खौफनाक: सात दिन तक लाशों के बीच गुजारी रात

Fri, 08 May 2015 10:38 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Nepal earthquake affected spoke his story

मेरा सपना था दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करना, लेकिन नेपाल में आई भूकंप ने मेरे बढ़ते कदम को रोक दिया। कदम रुककर भले वापस आ गए हों, पर अभी हौसले पस्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


अगले साल फिर हिमालय फतह करने निकलूंगा। यह कहना है नेपाल में भूकंप के बाद बुधवार रात गुड़गांव लौटे पर्वतारोही नरेंद्र का। नरेंद्र में अब भी एवरेस्ट फतह का जज्बा के साथ खौफनाक मंजर आंखों के सामने है।
विज्ञापन


नरेंद्र कहते है 25 अप्रैल को जब भूकंप आया, वह बेस कैंप के टेंट में रुके हुए थे। देखते ही देखते हिमस्खलन में उनका पूरा बेस कैंप तबाह कर दिया। 16-20 पर्वतारोहियों सहित 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाशों और घायलों के बीच गुजारी रात

Nepal earthquake affected spoke his story

60 से अधिक घायल होंगे। हमलोग थोड़े से दूरी पर थे, तो बच गए, लेकिन नीचे उतरने का कोई साधन नहीं था। लाशों और घायलों के साथ ही रात गुजारी। कई साथी बर्फ में दब गए।

बकौल नरेंद्र, 12 सदस्यों वाले इंटरनेशनल टीम में अकेले भारतीय थे। ट्रेनिंग के दौरान बताई गई तकनीक काम आई। हालत खराब हो रहे थे। रह-रहकर पहाड़ कांप रहा था।

बचाव अभियान की शुरुआत से पहले सभी सदस्यों ने उतरने का फैसला लिया। सारे रास्ते बंद हो चुके थे। पीने का पानी तक नहीं था। पैदल ही नीचे उतरने का फैसला किया।

सात दिनों तक जिंदा रहने का जतन

Nepal earthquake affected spoke his story

सात दिनों में जिंदा रहने के लिए जितना जतन किया, भगवान दुश्मन को भी ऐसा दिन नहीं दिखाए। बीच में आने वाले गांवों में गए और जिंदा रहने के लिए मांग-मांग कर पेट भरा।

उनके पास भी कुछ नहीं था। लोगों ने बहुत मदद की। वहां से वायु सेना के हेलीकॉप्टर से काठमांडू पहुंचे। फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बुधवार रात चंडीगढ़ और बृहस्पतिवार सुबह गुड़गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed