फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neither Bill nor meters, indiscriminately electricity waste in sacchidanand bungalow

'बिल्डर बाबा' के घर में बिना मीटर फुंक रही बिजली

Fri, 07 Aug 2015 01:12 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
Neither Bill nor meters, indiscriminately electricity waste in sacchidanand bungalow

नोएडा के सेक्टर- 41 के सी ब्लॉक स्थित सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरि की कोठी में बिजली की खपत पर विजलेंस विभाग की नजर है। आरडब्लूए के मुताबिक,सचिन दत्ता के घर में कई एसी लगे हैं।

विज्ञापन


दिन में भी कोठी परिसर में लगे बल्ब जलते रहते हैं। बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन दत्ता के पिता राजेंद्र कुमार दत्ता बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन


नियम के मुताबिक, बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को जीवन भर एक फिक्स चार्ज पर बिजली दी जाती है। यह फिक्स चार्ज काफी कम है।

पिता के नाम पर है बिजली कनेक्शन

Neither Bill nor meters, indiscriminately electricity waste in sacchidanand bungalow

इस नियम की सुविधा के मुताबिक, सहायक अभियंता प्रति माह पांच किलोवॉट लोड इस्तेमाल कर सकते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस कोठी में बिजली का कनेक्शन राजेंद्र कुमार दत्ता के नाम पर है।


वहीं, आरडब्लूए का कहना है कि  कोठी के पते पर सचिन दत्ता का नाम दर्ज है। अब सवाल यह उठता है कि कोठी यदि सचिन दत्ता के नाम पर है तो बिजली का कनेक्शन उनके पिता के नाम पर कैसे हो गया।

यदि कोठी उसके पिता के नाम पर है या उन्होंने बिजली विभाग में इस जानकारी के साथ कि वह अपने बेटे के साथ रहते हैं,बिजली का कनेक्शन लिया है तब भी ज्यादा लोड पर अंधाधुंध बिजली कैसे खर्च की जा रही है।

ये है इस मामले में घपला

Neither Bill nor meters, indiscriminately electricity waste in sacchidanand bungalow

बिजली विभाग के अधिकारियों को जीवन भर मिलने वाली बिजली की इस सुविधा में उनके घर में मीटर लगाना भी अनिवार्य नहीं है।


बिजली विभाग के विजलेंस इंस्पेक्टर तेजेंदर सिंह का कहना है कि पूरा मामला जांच का विषय है। पिता यदि वहां रहते भी हैं, तब भी पांच किलोवॉट से ज्यादा लोड नहीं होना चाहिए।

यदि लोड इससे ज्यादा है तो यह अपराध है। मीटर भले ही न लगाया जाए, लेकिन एसी की संख्या से लोड स्पष्ट हो जाता है। शुक्रवार को टीम वहां जाएगी। पांच किलोवॉट से ज्यादा लोड मिला तो जुर्माना के साथ साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed