{"_id":"5c820224bdec22140d569800","slug":"neighbors-killed-woman-by-beating-her-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को पड़ोस में रहने वाले युवाओं ने इतना पीटा, तोड़ दिया दम, कारण जान हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला को पड़ोस में रहने वाले युवाओं ने इतना पीटा, तोड़ दिया दम, कारण जान हो जाएंगे हैरान
Fri, 08 Mar 2019 11:18 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में महज कूड़ा फेंकने के विवाद में हुए झगड़े में घायल बुजुर्ग महिला हमीदन बेगम (65) की गुरुवार को जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। हमीदन को पड़ोसी युवकों ने घर में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी।
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उस समय हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी शाहरुख उर्फ मोहम्मद उवेस उर्फ अनिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
गुरुवार शाम को हमीदन की मौत से गुस्साए परिजनों ने चांदबाग की पुलिया पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर शाहरुख व आमिर नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी सद्दाम की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हमीदन परिवार के साथ गली नंबर-3, मूंगा नगर में रहती थी। आरोप है कि 27 फरवरी की रात को हमीदन अपनी छत से कूड़ा फेंक रही थी। इस दौरान पड़ोसी शाहरुख ने उन्हें कूड़ा फेंकते हुए देख लिया।

इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, तो शाहरुख अपने मौसेरे भाई सद्दाम और अन्य रिश्तेदार आमिर के साथ मिलकर हमीदन को अपने घर में ले गया। वहां घर में बंद कर बुजुर्ग महिला की लात-घूंसों व भारी वस्तु से बुरी तरह पिटाई कर दी।
इससे महिला का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। इधर, हमीदन के बेटे साबिर अली को पता चला तो वह आरोपियों के घर की ओर भागा। आरोपियों ने हमीदन को घर के बाहर फेंककर दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में हमीदन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग महिला चूंकि बयान देने की हालत में नहीं थी, इसलिए डीडी एंट्री पर मारपीट और शांति भंग करने का मामला दर्ज कर उसी दिन एक आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान हमीदन की मौत हो गई, तो इस मामले में हत्या की धारा जोड़ ली गई।
इधर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार शाम को चांदबाग की पुलिया पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने शुरुआत में हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। परिवार ने जब पुलिस पर दबाव बनाया तो उन्होंने इसमें हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी सद्दाम की तलाश कर रही है।