फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neck cut in meerut roadways bus collide

बस के टकराते ही शरीर से कटकर सड़क पर गिरी गर्दन, जिस्म का बाकी हिस्सा बस में ही रह गया

Thu, 02 Mar 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
neck cut in meerut roadways bus collide
demo pic
ब्रजघाट टोल प्लाजा पर चलती रोडवेज बस टोल बूथ से टकरा गई। बस के टकराते ही एक शख्स की गर्दन कटकर सीधे सड़क पर गिर गई। जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बस में ही रह गया। कटी गर्दन को देखते ही बस में बैठे लोगों की चीख पुकार निकल गई। 
विज्ञापन


ब्रजघाट टोल प्लाजा पर सोमवार शाम छह बजे एक रोडवेज बस टोल बूथ के साइड से टकरा गई। इस दौरान पीछे की सीट पर खिड़की के बाहर सिर निकालकर सोये युवक की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एक अन्य महिला घायल हो गई। घटना के बाद चालक और परिचालक भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की के बाहर सिर निकालकर सो रहा था और फिर...

neck cut in meerut roadways bus collide
घटनास्‍थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सोहराब गेट डिपो मेरठ की रोडवेज बस सोमवार शाम मुरादाबाद जा रही थी। शाम करीब छह बजे ब्रजघाट टोल प्लाजा पर चालक ने रसीद कटवाने को बस को टोल बूथ की साइड में लगा लिया।

बस को आगे बढ़ाने पर खिड़की से बाहर सिर निकालकर पिछली सीट पर सो रहे एक यात्री की गर्दन टोल बूथ की साइड लगने से कटकर सड़क पर गिर पड़ी, जिस्म का बाकी हिस्सा बस के अंदर रह गया, जबकि अगली सीट पर बैठी मुमताज निवासी कुआं खेड़ा बछरायूं जख्मी हो गईं।

युवक की गर्दन कटते ही बस में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना का पता लगते ही चालक और परिचालक बस से कूदकर भाग गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बस को टोल बूथ से हटवाया।

शव की तलाशी के दौरान मिले मोबाइल पर कॉल के बाद उसकी शिनाख्त गिरीश (35) पुत्र दलपत निवासी ताड़ीखाना गुरुद्वारा मार्केट मुरादाबाद के रूप में हुई। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed