फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC will strengthen 24x7 drinking water supply sewerage systems in Lutyen

NDMC की तैयारी: लुटियन की दिल्ली में 24x7 होगी जल आपूर्ति, सीवर नेटवर्क होगा मजबूत; केंद्र से अपील

Tue, 24 Dec 2024 08:35 AM IST
अनुज कुमार विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 08:35 AM IST
सार

एनडीएमसी का मानना है कि स्वच्छ पानी तक पहुंच प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसी को ध्यान में रखते हुए वह जल वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण, जल उपचार सुविधाओं के आधुनिकीकरण और स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणालियों को अपनाने के लिए कदम उठाएगी।

विज्ञापन
NDMC will strengthen 24x7 drinking water supply sewerage systems in Lutyen
NDMC - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियन की दिल्ली में 24x7 पेयजल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसका मकसद स्वच्छ, पीने योग्य पानी की निर्बाध आपूर्ति और सीवर व्यवस्था में सुधार के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। अधिकारियों का कहना है कि परिषद की योजना तैयार है। इसके लिए एनडीएमसी ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। सहायता मिलते ही योजना पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, सीवर व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहरी विकास निधि योजना के तहत 556 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से संपर्क किया है। पांच वर्षों के भीतर चरणबद्ध तरीके से इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


24x7 जल आपूर्ति परियोजना
बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण: वितरण प्रणाली के लचीलेपन को बढ़ाने और उसकी क्षमता में सुधार के लिए पाइपलाइन और जल उपचार सुविधाओं का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर-राजस्व जल में कमी : रिसाव और अनधिकृत जल उपयोग को खत्म करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इससे गैर-राजस्व जल को विश्व स्तर पर स्वीकार्य स्तर तक लाने में मदद मिलेगी।
जल संरक्षण : जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए जल संरक्षण के उपाय लागू किए जाएंगे।
जवाबदेही और पारदर्शिता : सेवा वितरण के लिए मापनीय मानक स्थापित किए जाएंगे और परियोजना के हर चरण में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
स्काडा एकीकरण : 24x7 निगरानी और डाटा संग्रहण के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन (स्काडा) प्रणाली को जलापूर्ति नेटवर्क में जोड़ा जाएगा।

सीवरेज प्रणाली में सुधार की योजना
पुरानी सीवरेज लाइनों का प्रतिस्थापन : जर्जर और पुरानी सीवर लाइनों को बदला जाएगा, जिससे गंदे पानी की निकासी में सुधार होगा।
सीवरेज उपचार संयंत्रों का उन्नयन : सीवरेज उपचार संयंत्रों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा ताकि उनका संचालन अधिक कुशलता से हो सके।
जलभराव की समस्या का समाधान : सीवरेज नेटवर्क को बाढ़-प्रतिरोधी बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण : जल पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग की तकनीकों को बढ़ावा देकर पर्यावरण पर प्रभाव को न्यूनतम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed