{"_id":"67d5697999e55c4aaa0386aa","slug":"ndls-stampede-two-out-of-five-transferred-officials-get-posting-in-nr-headquarter-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला, हटाए गए पांच अधिकारियों में से दो को दंडात्मक पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला, हटाए गए पांच अधिकारियों में से दो को दंडात्मक पोस्टिंग
Sat, 15 Mar 2025 05:20 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:20 PM IST
सार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद रेल प्रशासन ने 4 मार्च को चार अलग-अलग आदेश जारी कर पांच अधिकारियों को हटा दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फरवरी में भगदड़ की घटना के बाद हटाए गए पांच रेलवे अधिकारियों में से दो को उत्तर रेलवे मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है। इस तैनाती को दंडात्मक माना जाता है क्योंकि इनके पास रेल परिचालन संबंधी कोई अहम अधिकार नहीं होता।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद रेल प्रशासन ने 4 मार्च को चार अलग-अलग आदेश जारी कर पांच अधिकारियों को हटा दिया था। स्टेशन निदेशक के पद से हटाए गए महेश यादव को नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय में माल परिचालन सूचना प्रणाली (एफओआईएस) के लिए उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (डिप्टी सीओएम) के पद पर नियुक्त किया गया है। उत्तर रेलवे (एनआर) की तरफ से जारी एक नोटिस के मुताबिक, दिल्ली डिवीजन के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम जी) का पद एनआर मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया और इसे डिप्टी सीओएम (एफओआईएस) एनआर के रूप में पुनः नामित किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली मंडल में यात्री सेवाओं के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) के पद से हटाए गए दूसरे अधिकारी आनंद मोहन को कोचिंग के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (डिप्टी सीओएम सीजीएच) पद पर नियुक्त किया गया है। अन्य दो अधिकारियों मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंदर सिंह और अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) विक्रम सिंह राणा को अभी नई तैनाती नहीं मिली है। जबकि पांचवें अधिकारी महेश चंद सैनी, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरण आदेश के तुरंत बाद कोटा भेज दिया गया था।
विज्ञापन