{"_id":"8d0414c1c8b12cad2b13414f7c7bd262","slug":"ndl-will-strong-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन होने जा रहा है NDA में शामिल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन होने जा रहा है NDA में शामिल?
Updated Mon, 13 Jan 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हरियाणा के सभी 10 लोकसभा सीटों उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 जनवरी के बाद इस पर पार्टी की ओर से फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी में उम्मीदवारों को लेकर संशय की स्थिति नहीं है। नकवी ने कहा कि भाजपा हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश इकाई को इस दिशा में निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश इकाई जल्द ही उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय पैनल को देगी। इसके बाद सभी लोकसभा सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। राव इंद्रजीत सिंह के मुद्दे पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बारे में निर्णय होगा तो बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अमेठी नहीं, कर्नाटक की सीट से लड़ेंगे राहुल गांधी?
हरियाणा में गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एनडीए में कुछ नए दल शामिल होंगे। फिलहाल यह बाद की बात है। उन्होंने कहा कि आज देशवासी कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन से परेशान हैं। हरियाणा ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस विरोधी लहर है।
नकवी ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आतंकवाद के आरोप में जेल में बंद मुस्लिम युवकों को रिहा करने का जो तर्क दिया गया है, वह निंदनीय है। अगर वह निर्दोष हैं तो उन्हें जेल में क्यों डाला गया।
इसे भी पढ़ें: मोदी पर कांग्रेस और आप ने मिलकर बोला हमला
अगर दोषी हैं तो धर्म के नाम पर उन्हें क्यों छोड़ा जाए। नकवी ने कहा शिंदे को इस्तीफा देना चाहिए और जेल जाना चाहिए। अगर निर्दोषों को जेल बंद किया है तो यह बहुत दुखद है। चुनाव के समय कांग्रेस का बेतुका मुस्लिम प्रेम चौंकाने वाला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में 22 हजार सीएलयू (चैंज लैंड यूज) किया है। अकेले गुड़गांव में इसकी संख्या 12 हजार से अधिक है।
'कांग्रेस को मनोचिकित्सक की जरूरत'
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को अपने यहां किसी अच्छे मनोचिकित्सक की नियुक्ति करनी चाहिए। मोदी पर कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा के ‘आदमखोर’ वाले बयान को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कई और कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस को अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए।
नकवी रविवार को शहर के सेक्टर-29 स्थित हुडा जिमखाना क्लब में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बेनी प्रसाद वर्मा के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश को आदमखोर प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। नकवी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता हैं।
इसे भी पढ़ें: गोवा में मोदी गन, केजरीवाल पर दनादन
उनके बारे में ऐसी बयानबाजी घटिया दर्जे की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। सत्ता छिनने के डर से कांग्रेसी एक-एक करके अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। समय रहते कांग्रेस को मनोचिकित्सक की नियुक्ति कर लेनी चाहिए।
नकवी ने कहा कि देश भर में कांग्रेस के खिलाफ लहर है। अब वह मोहरों के सहारे अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रही है। यह पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कितनी बड़ी चुनौती है, उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना सभी का लोकतांत्रिक हक है। प्रश्नपत्र जितना कठिन होगा, परीक्षा देने में उतना ही आनंद आता है। उन्होंने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के मीडिया प्रबंधन वर्कशॉप को भी संबोधित किया।