फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi may fight ls elections from karnataka seat, not final yet

कुमार से 'डरे' राहुल गांधी अमेठी से जाएंगे कर्नाटक?

Mon, 13 Jan 2014 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jan 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi may fight ls elections from karnataka seat, not final yet

अमेठी सीट यूं तो हर चुनावों में चर्चा बटोरती है, क्योंकि उसे गांधी परिवार की पसंदीदा सीट होने की वजह से वीआईपी दर्जा हासिल है, लेकिन बार मामला खास है। राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने मोर्चा खोला है।

विज्ञापन


रविवार को आम आदमी पार्टी की रैली में विश्वास ने राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा। यूं तो कांग्रेस कहती रही है कि जिसे लोकसभा चुनावों में हारना हो, अमेठी में उसका स्वागत है।
विज्ञापन


AAP की रैली में पहुंचने से पहले कुमार विश्वास को कुछ जगह विरोध का सामना भी करना पड़ा, हालांकि, रैली की भीड़ ने उनका जोश जरूर बढ़ाया होगा। अमेठी के सियासी उबाल के बीच यह खबर गर्म हो रही है कि राहुल गांधी कर्नाटक की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आखिर यह माजरा क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक से उतरेंगे कांग्रेस के उपाध्यक्ष!

rahul gandhi may fight ls elections from karnataka seat, not final yet

कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि राहुल गांधी कर्नाटक की किसी सीट से लोकसभा पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर कांग्रेस आला कमान की मुहर नहीं लगी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस बारे में कहा, "जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है, कांग्रेस में यह सब पैमाने से तय होता है और एक समुचित प्रक्रिया के बाद ही इस पर फैसला किया जाता है।"

उनसे सवाल किया गया था कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष 2014 चुनावों में कर्नाटक की किसी सीट से उतर सकते हैं। अमेठी की दिलचस्प जंग के बीच यह खबर वाकई चौंकाने वाली है।

कर्नाटक से गांधी परिवार का पुराना नाता

rahul gandhi may fight ls elections from karnataka seat, not final yet

अमेठी की तरह कर्नाटक से भी गांधी परिवार का पुराना नाता रहा है। अतीत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां की चिकमंगलूर और बेल्लारी लोकसभा सीट से लड़ चुकी हैं।

तिवारी ने कहा, "राहुल ने साफ कर दिया है कि वह ऐसा राजनीतिक माहौल बनाना चाहते हैं, जिसमें आम वोटर तय कर सके कि उम्मीदवार कौन हो? इस‌लिए जो शख्स चुना जाना है, उस पर क्षेत्र के लोगों को फैसला करना चाहिए उन्हें तय करना होगा।"

यह पूछने पर कि क्या राहुल को पीएम पद का दावेदार बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता 'राहुल के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहते हैं। जहां तक रणनीतिक फैसलों का सवाल है, वह कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद करती हैं।'

मार्केटिंग में फिसड्डी हैं हमः राहुल

rahul gandhi may fight ls elections from karnataka seat, not final yet

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी बेहतर काम करती है लेकिन उसकी मार्केटिंग ठीक नहीं है, जबकि विपक्षी काम कम करते हैं लेकिन उनकी मार्केटिंग उम्दा है।

यहां पार्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर भारतीय चाहे वो अमीर हो या गरीब, हिंदू हो या मुसलमान सभी को एक साथ रख सकती है।

दिग्गी, नीलेकणि भी थे साथ

rahul gandhi may fight ls elections from karnataka seat, not final yet

विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी कहा कि राजनीति में युवाओं के लिए कम जगह होने की मुख्य वजह उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया का अपारदर्शी होना है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रवेश करने और प्रमोशन पाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अलावा बंगलूरू से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार नंदन नीलेकणी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed