{"_id":"68db172f2130f515e80e5a96","slug":"ncweb-releases-special-cutoff-for-admission-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: एनसीवेब ने दाखिले के लिए स्पेशल कटऑफ की जारी, 4 अक्तूबर तक फीस का कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: एनसीवेब ने दाखिले के लिए स्पेशल कटऑफ की जारी, 4 अक्तूबर तक फीस का कर सकेंगे भुगतान
Tue, 30 Sep 2025 05:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:03 AM IST
सार
एनसीवेब निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने कहा कि दाखिला के लिए स्पेशल कटऑफ जारी कर दी है। दोबारा से दाखिला का मौका देने पर अलग-अलग केंद्रों की 2800 खाली सीट के लिए 1200 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें एक हजार के आसपास सीट बीए प्रोग्राम की है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिला को लेकर सोमवार को स्पेशल कटऑफ जारी कर दी गई। इच्छुक उम्मीदवार फीस का भुगतान कर चार अक्तूबर तक दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन
एनसीवेब निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने कहा कि दाखिला के लिए स्पेशल कटऑफ जारी कर दी है। दोबारा से दाखिला का मौका देने पर अलग-अलग केंद्रों की 2800 खाली सीट के लिए 1200 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें एक हजार के आसपास सीट बीए प्रोग्राम की है।
विज्ञापन
उम्मीदवार दो अक्तूबर तक केंद्र में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते है। केंद्र तीन अक्तूबर तक दाखिला संबंधी औपचारिकता को पूरा करेंगे। जबकि फीस भुगतान की आखिरी तारीख चार अक्तूबर है। यह दाखिला लेने का आखिरी का मौका है। उन्होंने बताया कि बीए प्रोग्राम में एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीट खाली है। भगिनी निवेदिता कॉलेज, अदिती कॉलेज में सामान्य वर्ग की सीट खाली है। जबकि बीकॉम में अलग-अलग श्रेणी में दाखिला के लिए सीट उपलब्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड के बाद एक यह ट्रेंड सामने आया कि बीकॉम प्रोग्राम में पहले की तरह दाखिला नहीं हो पा रहे है। दोबारा से दाखिला पंजीकरण का मौका उन उम्मीदवार के लिए भी था जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं किया था।
स्पेशल ड्राइव के बाद भी कुछ केंद्रों में सीट खाली रह गई थी। उन सीटों को भरने के लिए दाखिला का अवसर दिया गया था। बता दें कि एनसीवेब के 26 केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होती है। इसमें मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज जैसे नामचीन दूसरे कॉलेज भी शामिल है।
बीए से ज्यादा बीकॉम की सीटें खाली
बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिला के लिए कुल 15200 सीट है। इसमें लगभग दस हजार सीट बीए प्रोग्राम की है। बीए से ज्यादा बीकॉम प्रोग्राम की सीटें दाखिला के लिए खाली पड़ी है। हालांकि पिछली बार से इस वर्ष दाखिला को लेकर छात्रों में अच्छा उत्साह देखने को मिला।