फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR: will have waiting till 26 for a good rain, mercury 41 degrees

NCR में अच्छी बारिश के लिए करना होगा आपको 26 का इंतजार

Sat, 23 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
NCR: will have waiting till 26 for a good rain, mercury 41 degrees
- फोटो : demo pic

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की झमाझम बारिश के लिए 26 जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 जुलाई से व मैदानी इलाकों में 26 जुलाई से भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


पूर्वी यूपी व उत्तराखंड में लगातार कुछ जगह भारी बारिश होगी। इससे सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उत्तराखंड में ज्यादातर जगह, हिमाचल प्रदेश व यूपी में कुछ जगह बारिश हुई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

दिल्ली का  22 जुलाई का मौसम

NCR: will have waiting till 26 for a good rain, mercury 41 degrees

हालांकि पूर्वी यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई जगह, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

पंजाब व जम्मू-कश्मीर में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान यूं तो सफदरजंग केंद्र पर सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 37.3 डिग्री रहा।

लेकिन पालम केंद्र पर तापमान 41.5 डिग्री व नजफगढ़ में 40.6 डिग्री पहुंच गया। एनसीआर में अधिकतम तापमान सबसे नीचे फरीदाबाद में 35.5 डिग्री रहा और गुड़गांव में 39 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सबसे ऊपर नजफगढ़ में 34 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली का  22 जुलाई का मौसम
अधिकतम तापमान       37.3 डिग्री
न्यूनतम तापमान         29.5 डिग्री
23 जुलाई को सूर्यास्त    7.18 बजे
24 जुलाई को सूर्योदय    5.39 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed