{"_id":"5e9a45968ebc3e77b257bba2","slug":"nbe-canceled-doctor-s-expulsion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीई ने रद्द की डॉक्टर की बर्खास्तगी, कहा तत्काल शुरू की जाए डीएनबी ट्रेनिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनबीई ने रद्द की डॉक्टर की बर्खास्तगी, कहा तत्काल शुरू की जाए डीएनबी ट्रेनिंग
Sat, 18 Apr 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Hndu Rao hospital
- फोटो : Social Media
हिंदूराव अस्पताल के निष्कासित डॉक्टर का मामला गरमाने के बाद शुक्रवार शाम राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने हिंदूराव अस्पताल प्रबंधन को डॉक्टर का निष्कासन रद्द करने के निर्देश दिए हैं। देर शाम प्रबंधन ने निष्कासन रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों को डीएनबी इत्यादि की डिग्री देने और प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले एनबीई ने शुक्रवार को डॉ. पीयूष मामले पर अस्पताल से जवाब मांगा था, जिस पर ईमेल के जरिए अस्पताल ने पांच दस्तावेज संलग्न करते हुए अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
देर शाम एनबीई ने सभी दस्तावेज आंकलन करने के बाद अस्पताल को आदेश दिया कि डॉ. पीयूष का निष्कासन रद्द किया जाए। साथ ही कहा कि उनकी डीएनबी ट्रेनिंग तत्काल शुरू की जाए। डॉ. पीयूष हिंदूराव मेडिकल कॉलेज के हड्डीरोग विभाग में डीएनबी सीट पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दिसंबर 2019 में ही अंतिम वर्ष की थ्योरी परीक्षा दी है। निष्कासन रद्द करने के बाद 20 अप्रैल तक इसकी जानकारी एनबीई को देने के निर्देश भी हैं। पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि न्यायिक सिद्धांतों को अनदेखा कर अस्पताल ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर पीयूष ने अपने स्तर पर पीपीई किट बांट दी थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर को निष्कासित कर दिया था।