फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजौरी गार्डन उपचुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, सिद्धू ने खास अंदाज में मांगा वोट

Sat, 08 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu campaign for congress in rajouri garden bye poll delhi
siddhu - फोटो : अमर उजाला

राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दिन कांग्रेस ने पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को प्रचार में उतारा। सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, प्रत्याशी मीनाक्षी चंदेला के साथ रोड शो किया। रोड शो ख्याला गांव के चंदेला मैदान से शुरू हुआ और राजौरी गार्डन में खत्म हुआ। ठोको ताली और वाह गुरु शब्दावली के लिए मशहूर कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा कि भाजपा-शिरोमणि अकाली प्रत्याशी चुनाव में माफिया का पैसा खर्च कर रहे हैं। 


 

सिद्धू बोले- हमारी लड़ाई हराम और ईमान के बीच

navjot singh sidhu campaign for congress in rajouri garden bye poll delhi
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

पंजाब चुनाव जीतने के बाद पहली बार रोड शो में आए सिद्धू ने कहा है कि लड़ाई हराम और ईमान के बीच है। एक तरफ सेवा ही सेवा है तो दूसरी तरफ 10 फीसदी सेवा और 90 फीसदी मेवा है। कांग्रेस प्रत्याशी वो मजबूत विकेट है जिसे पैसा और किसी अन्य तरह से गिराया नहीं जा सकता है। भाजपा-शिरोमणि अकाली प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का चेला करार देते हुए सिद्धू ने कहा, ये जो पंजाब में ड्रग माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और केबल माफिया से पैसा कमाया है, उनका चेला यहां आकर लगा रहा है। 

आप को लेकर ली चुटकी

navjot singh sidhu campaign for congress in rajouri garden bye poll delhi
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

सिद्धू ने कहा, अंधा गुरु, बहरा चेला, नर्क में भी ठेलम-ठेला। मतदाताओं से कहा कि इंसाफ का तराजू लेकर सेवा को वोट देना। ये जीत धर्म की होगी। ये लोग समझते हैं कि हराम के पैसे से चुनाव जीता जाता है। एक की रोटी में दूध है, दूसरे की रोटी में खून है। जनता की आवाज में परमात्मा की आवाज है। एक शेर के साथ सिद्धू ने कहा कि राजौरी गार्डन में चंदेला और कांग्रेस को कोई दबा नहीं सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए क्यों खास है राजौरी गार्डन सीट?

navjot singh sidhu campaign for congress in rajouri garden bye poll delhi
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, यह केवल एक उपचुनाव है, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि अगर उसने यह एक विधानसभा सीट जीत ली तो इससे दिल्ली में अपनी वापसी का संदेश दे सकेगी. यही कारण है कि पार्टी इस सीट पर पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस ने मीनाक्षी चंदीला को अपना उम्मीदवार बनाया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथ यहां रोड-शो के दौरान कहा कि 'इंसाफ का तराजू उठाकर एक सेवक को जिताना है. एक पैराशूटर है दूसरा ग्रास रूटर है. हर जगह चंदीला साहब जैसे वर्कर नहीं होते।'

विज्ञापन

रजौरी गार्डन में कब है उपचुनाव?

navjot singh sidhu campaign for congress in rajouri garden bye poll delhi
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

राजौरी गार्डन सिख-पंजाबी बहुल सीट है। इस पर रविवार नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 13 अप्रैल को आएंगे। इसका सीधा मनोवैज्ञानिक असर 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव पर पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed