फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   natural and ayurvedic face mask are in demand during spread of coronavirus

बाजार में बढ़ रहा है प्राकृतिक व आयुर्वेदिक फेस मास्क का चलन, स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद

Thu, 04 Jun 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
natural and ayurvedic face mask are in demand during spread of coronavirus
हट-के मास्क - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी एक चुनौती बन गया है। इसी कड़ी में बाजार में फेस मास्क की जरूरत भी बढ़ गई है। बाजार में मिलने वाले साधारण मास्क ना तो कोरोना के संक्रमण का पूर्णता से बचाव करते हैं और न ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। यह मास्क पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे बचने के लिए बाजार में एक नए तरीके का प्राकृतिक और आयुर्वेदिक फेस मास्क आया है, जिसे हट-के फेस मास्क के नाम से जाना जाता है। हट-के फेस मास्क के डायरेक्टर विभांशु चतुर्वेदी बताते हैं की आजकल बाजार में प्राकृतिक व आयुर्वेदिक फेस मास्क चलन में है। खादी के कपडे, केले के छाल, मकई फाइबर, युकलिप्टुस, सोयाबीन फैब्रिक, बांस आदि से बने मास्क ना केवल कोरोना के संक्रमण से बचाव करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। 
विज्ञापन


साथ ही साथ इनमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे हल्दी, नीम, तुलसी, एलोवेरा, मजिष्ठा आदि की डाई का प्रयोग किया जाता है जो अन्य साधारण केमिकल वाले फैब्रिक के मास्क की तरह हानिकारक नहीं होता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के मास्क का निर्माण अधिकतर भारत के गांव और कस्बों में किया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाए गए 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी मुहीम को भी बल मिल रहा है। हट-के द्वारा बनाए गए प्राकृतिक व आयुर्वेदिक फेस मास्क की जरुरत ना केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बढ़ रही है।


इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिल रहा है। प्राकृतिक व आयुर्वेदिक फेस मास्क के अधिक इस्तेमाल होने से भारतीय लोक कला और गांवों के अद्वितीय स्वदेशी कपड़ों को वैश्विक बाजार में दृश्यता मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed