{"_id":"6a58342364f5a51d190693cd","slug":"nationwide-agitation-by-nursing-officers-begins-today-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आज से नर्सिंग अधिकारियों का देशव्यापी आंदोलन, मनमाने तबादलों के खिलाफ चरणबद्ध विरोध की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आज से नर्सिंग अधिकारियों का देशव्यापी आंदोलन, मनमाने तबादलों के खिलाफ चरणबद्ध विरोध की तैयारी
Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM IST
सार
आंदोलन की शुरुआत 16 से 18 जुलाई तक सभी ईएसआईसी अस्पतालों, मेडिकल संस्थानों और डीसीबीओ में काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन से होगी।
विज्ञापन
Demo/ file
- फोटो : संवाद
विस्तार
ईएसआईसी में नर्सिंग अधिकारियों के संगठन ऑल इंडिया ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर्स फेडरेशन ने एजीटी-2026 के तहत किए गए कथित जबरन और मनमाने तबादलों के विरोध में 16 जुलाई से देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
आंदोलन की शुरुआत 16 से 18 जुलाई तक सभी ईएसआईसी अस्पतालों, मेडिकल संस्थानों और डीसीबीओ में काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन से होगी। फेडरेशन का आरोप है कि असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सहित कई अधिकारियों के नीति विरूद्ध स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
फेडरेशन का दावा है कि ईएसआईसी प्रशासन और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले नर्सिंग स्टाफ के जबरन तबादले नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए। संगठन का कहना है कि कई दौर की बातचीत और ज्ञापन देने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन