{"_id":"5ee96a77cfb003502c182043","slug":"national-level-player-arrested-for-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी लूट के आरोप में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी लूट के आरोप में गिरफ्तार
Wed, 17 Jun 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली जिले की विशेष पुलिस टीम ने लूटपाट के कई मामलों के आरोप में ताइक्वांडो के एक राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के कई इलाकों में हथियार के बल पर लूटपाट का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से असलहे सहित चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। बाहरी दिल्ली जिले के डीसीपी डॉ. ए.कोन के मुताबिक, कुछ दिनों से लगातार इलाके में असलहे के बल पर लूटपाट को अंजाम दिया जा रहा था। इस शिकायत के बाद विशेष पुलिस टीम को आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना मिली कि रणहौला के सुन्नी मस्जिद के नाला रोड पर दो बदमाश पहुंचने वाले हैं। इस सूचना के आधा पर पुलिस टीम ने बाइक सवार दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदी डेयरी निवासी सूरज बताया, जो ताइक्वांडो खिलाड़ी होने की वजह से इलाके में फाइटर के नाम से जाना जाता था जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम रोहित बताया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर लूट व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।