फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra Singh Tomar launches Kisan Rath app, to give relief to farmers in times of Corona crisis

नरेंद्र सिंह तोमर ने लॉन्च किया किसान रथ एप, कोरोना संकट के दौर में किसानों को राहत देने की शुरूआत

Fri, 17 Apr 2020 05:30 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 17 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar launches Kisan Rath app, to give relief to farmers in times of Corona crisis
Narendra Singh Tomar

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को, कृषि उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से किसान रथ मोबाइल एप लॉन्च किया।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों में मंडियों से जुड़े व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि आज हम सब कोरोना वायरस संकट के दौर से गुजर रहे हैं और इसलिए जबसे लॉकडाउन की स्थिति हुई है, सामान्य चलने वाला कामकाज प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि का क्षेत्र हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है, अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी इस क्षेत्र का बड़ा महत्व है। मौजूद संकट के दौर में ही, कृषि का काम भी बहुत तेजी के साथ करने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि के काम में रूकावट न हो, कामकाज प्रभावित न हो, किसानों को परेशानी न हो, इसलिए अनेक छूटें प्रारंभ से ही इस क्षेत्र के लिए दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेती-किसानी का काम इन दिनों जोरों पर है व अनेक राज्यों में उपार्जन का काम भी प्रारंभ हो गया है। सारी रियायतों के बाद भी कृषि उत्पादों के परिवहन में कुछ दिक्कतें थीं, क्योंकि लॉकडाउन से पहले परिवहन से जुड़े सभी लोग एक साथ थे, लेकिन यह लागू होने से वे कहीं अलग-अलग चले गए, जिससे परेशानी आई कि अब सबकी उपलब्धता कैसे होगी। इस दृष्टि से कृषि मंत्रालय लगातार प्रयत्न कर रहा था कि इस कठिनाई को कैसे हल किया जाएं और अब कई दिनों की तैयारी के बाद किसान रथ मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।

नरेंद्र तोमर ने कहा कि यह मोबाइल एप निश्चित रूप से पूरे देश में कृषि उत्पादों के सुचारू परिवहन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पहले दिन ही पांच लाख से अधिक वाहन उपलब्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि हमने कंट्रोल रूम भी सेटअप किया है, सभी राज्यों से अनुरोध है कि वे भी अपने यहां किसानों के हित में ऐसा कदम उठाएं। इस तरह की पहल की जाएं, जिससे कि राज्यों व केंद्र सरकार का जीवंत संपर्क हो ताकि किसानों की परिवहन की तकलीफ दूर हो। उन्होंने सभी किसानों से इस नए आयाम के भरपूर उपयोग की अपील की है।


इस अवसर पर तोमर के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी, मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed