केजरी की सीट पर लगेगी मोदी की चौपाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले चाय की चुस्की के साथ भाजपा जनता को अपनी नीतियों से रूबरू कराएगी। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दिल्ली में खुद चाय की चौपाल लगाकर सवालों का जवाब देते दिखेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि यह चौपाल आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कनॉट प्लेस में लगेगी। प्रदेश भाजपा ने महिला सशक्तिकरण दिवस यानी आठ मार्च को बड़े स्तर पर चाय पर चर्चा करने का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
चौपाल राजधानी के 70 स्थानों पर लगेगी जिसमें नरेंद्र मोदी से एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन चर्चा में हिस्सा लेंगे। इस चौपाल में मोदी महिला सुरक्षा के साथ ही भाजपा की आर्थिक, विदेश, कृषि, स्वास्थ्य नीतियों और युवाओं के विकास पर अपना विजन आम लोगों के बीच रखेंगे।
मोदी लगाएंगे अंतिम मुहर
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि देशभर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब 10 करोड़ लोग सीधा संवाद मोदी से करेंगे।
इस योजना को लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष समेत कई नेताओं की बैठक भी हुई। भाजपा सूत्रों के अनुसार मोदी की चौपाल कहां सजेगी इसे लेकर अभी सहमति नहीं बनी है।
कनॉट प्लेस, करोलबाग, जनकपुरी, डीयू साउथ कैंपस में से एक जगह का चुनाव किया जाएगा। लेकिन अंतिम मंजूरी नरेंद्र मोदी ही देंगे। मंजूरी के लिए भाजपा के एक राष्ट्रीय सचिव अहमदाबाद जाएंगे।