{"_id":"6adb525139024dde4d050e62","slug":"narela-rudra-wins-bronze-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160379-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कूल नेशनल कुश्ती में नरेला के रुद्र ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कूल नेशनल कुश्ती में नरेला के रुद्र ने जीता कांस्य
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला के पहलवान रुद्र ने स्कूल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि महाराष्ट्र में 22 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की। उनकी इस सफलता से गुरु महाबली सतपाल अखाड़े में खुशी का माहौल है।
रुद्र नरेला स्थित गुरु महाबली सतपाल अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करते हैं। वह विरेन्द्रा स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन एकेडमी से जुड़े हैं। स्कूल नेशनल जैसी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में इस स्तर पर पदक हासिल करना खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अखाड़े के कोचिंग स्टाफ और मार्गदर्शक देवेंद्र मास्टर ने उन्हें बधाई दी। अकादमी से जुड़े सदस्यों ने भी रुद्र की सफलता पर खुशी जताई। संवाद