फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nand and bhabhi became thieves for luxury started stealing women purses

पकड़े जाने पर खोली एक दूसरे की पोल पट्टी: शान शौकत के लिए चोर बनीं ननद-भाभी, महिला की बहादुरी से चढ़ीं हत्थे

Thu, 15 May 2025 07:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 May 2025 07:43 PM IST
सार

पूछताछ में दोनों ने एक दूजे की पोल पट्टी खोलना शुरू कर दिया और बताया कि महंगे स्मार्ट फोन, नए नए कपड़े, देर रात वीकेंड पार्टी में अपना रुतबा दिखाने के लिए इन दोनों ने महिला ग्राहकों के पर्स उड़ाना सबसे आसान समझा। 

विज्ञापन
nand and bhabhi became thieves for luxury started stealing women purses
शौक पूरे करने के लिए चोरी करने लगीं ननद-भाभी - फोटो : Freepik

विस्तार

शान-ओ-शौकत के लिए दिल्ली की एक ननद-भाभी का जोड़ा चोरी के रास्ते पर निकल गया। बंटी-बबली की स्टाइल में चोरी के लिए इन्होंने दिल्ली के भीड़ भाड़ वाले बाजारों को टारगेट किया। चूंकि यहां बंटी और बबली दोनों महिलाएं हैं इसलिए इन्होंने बाजारों में खरीदारी करने आई महिलाओं के पर्स उड़ाना शुरू कर दिया। हर चोरी से इनका हौसला बढ़ता गया और द्वारका से दिल्ली के लगभग सभी बड़े बाजारों में वारदात को अंजाम देने लगीं। लेकिन पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर बाजार में एक महिला की बहादुरी से पहली बार ननद-भाभी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

विज्ञापन
Trending Videos

रुतबा दिखाने के लिए देती थीं वारदात
पूछताछ में दोनों ने एक दूजे की पोल पट्टी खोलना शुरू कर दिया और बताया कि महंगे स्मार्ट फोन, नए नए कपड़े, देर रात वीकेंड पार्टी में अपना रुतबा दिखाने के लिए इन दोनों ने महिला ग्राहकों के पर्स उड़ाना सबसे आसान समझा। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने इन ननद भाभी की पहचान रामा गार्डन निवासी दयावती (23) और रीना (30) के रूप में की है। पुलिस ने इस जोड़े से एक पर्स और 10 हजार रुपये नकदी बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार ने पीछा कर दोनों को पकड़ा
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 7 मई को शंकर नगर निवासी नितिका ने कृष्णा नगर से ई-रिक्शा लिया जिसमें कुछ दूर बाद दो अन्य महिलाएं सवार हुईं। इनके साथ एक बच्चा भी था। दोनों महिलाएं घोंडली चौक के पास ई-रिक्शा से उतर गईं। इस बीच नितिका को अहसास हुआ कि उसके हैंडबैग में रखा छोटा पर्स गायब है। शोर शराबा के बीच मौके पर पहुंचे हवलदार महेश ने पूरा मामला पूछा और पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

विज्ञापन

चोरी के बाद छिपा देती थी नकदी
ननद भाभी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को निर्दोष बताने के लिए एक तरीका ढूंढ़ लिया। चोरी के बाद नकदी किसी ईंट और मिट्टी में दबा देती है और पर्स को किसी खाली जगह पर फेंक देती थीं। इस घटना में भी इन्होंने ऐसी ही चाल चली लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि घोंडली चौक के पास एक ईंट के नीचे पॉलीथिन बैग में पैसे छिपा दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। जिससे पता चलता है कि ये दोनों पहली बार रंगेहाथ पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed