{"_id":"666acd3cee8682a9040ece5d","slug":"namo-bharat-train-timing-changed-for-upsc-examination-on-16th-june-sunday-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Namo Bharat Train Timing: NCRTC का एलान, 16 जून को सुबह छह बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन; इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Namo Bharat Train Timing: NCRTC का एलान, 16 जून को सुबह छह बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन; इस वजह से लिया फैसला
Thu, 13 Jun 2024 04:16 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:16 PM IST
सार
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा को देखते हुए गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। उम्मीदवार को सुबह छह बजे से सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन
- फोटो : x/@officialncrtc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार यानी 16 जून को सुबह छह बजे से आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यूपीएससी की परीक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवा सुबह आठ बजे से शुरू होती है और रात 10 बजे तक जारी रहती है। यूपीएससी की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 जून को दो घंटे पहले यानी सुबह छह बजे से ही ट्रेन सेवा यात्रियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास स्थित परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को इससे सहूलियत मिलेगी वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सम्मिलित होते हैं।
विज्ञापन