फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Naini lake will develop as an adventure park

एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित होगी नैनी झील

Sat, 12 Oct 2019 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
Naini lake will develop as an adventure park
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

चांदनी चौक इलाके की मशहूर नैनी झील का विकास एडवेंचर पार्क के तौर पर किया जाएगा। शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में इससे जुड़ा प्रस्ताव पारित कर दिया गया। विकसित होने पर यहां आम लोग बोटिंग का के साथ लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, राजस्व साझा करने की शर्त पर इसके विकास की जिम्मेदारी निगम दिल्ली के पर्यटन विभाग को सौंपेगा। इसके चलाने व रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम की होगी। 
विज्ञापन


अधिकारी बताते हैं कि प्रस्ताव पास होने के बाद अब पर्यटन विभाग से समझौता किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, झील का सॉफ्ट एडवेंचर पार्क के तौर पर विकास होगा। इसके लिए यहां बोटिंग से लेकर मनोरंजन की विशेष सुविधाएं पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा। निगम पांच साल के लिए पर्यटन विभाग से करार करेगा। इसके बाद करार की शर्तों का आकलन कर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, निगम के पूर्व समझौते के अनुसार झील पर्यटन विभाग के पास थी। 2015 में करार खत्म हो गया था। सुविधाएं खत्म होने से यहां लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। 6.5 एकड़ मेें फैली झील लोगों की पसंदीदा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed