{"_id":"5925b64b4f1c1be43b536906","slug":"nagar-nigam-will-give-5-lakh-to-those-who-submit-80-percent-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी संपत्तिकर जमा करवाने वालों को निगम देगा पांच लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी संपत्तिकर जमा करवाने वालों को निगम देगा पांच लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 24 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 फीसदी या इससे अधिक बकाया संपत्तिकर चुकाने वाले 8 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को नगर निगम 5-5 लाख रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता ने बताया कि ब्याज माफी एवं छूट की योजना में गुरुग्राम के 8 आरडब्ल्यूए ने 80 प्रतिशत या इससे अधिक संपत्तिकर जमा करवाने में सहयोग किया था।
इनमें जोन-1 के सेक्टर-4, सेक्टर-7 (एक्सटेंशन), शिवाजी नगर व शिवपुरी, जोन-2 क्षेत्र के सेक्टर-14, जोन-3 क्षेत्र के जलवायु विहार एवं मारुति विहार तथा जोन-4 क्षेत्र के सेक्टर-47 मेफील्ड गार्डन के आरडब्ल्यूए शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने 3 मई को यह आदेश जारी किए थे।
उन्हें 31 मई तक पांच- पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सेक्टरों के पार्क एवं ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक केंद्रों के विकास पर खर्च किए जाएंगे।