फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nagaland Arms Force jawan jumps into lake under suspicious circumstances in Delhi

Delhi: नगालैंड आर्म्स फोर्स के जवान ने संदिग्ध परिस्थिति में झील में लगाई छलांग, मौत; पास में ही बैठी थी पत्नी

Mon, 05 Aug 2024 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Aug 2024 08:53 PM IST
सार

पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त नगालैंड निवासी मितिसुनेप औकठुला (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Nagaland Arms Force jawan jumps into lake under suspicious circumstances in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल टाउन स्थित नैनी झील में सोमवार दोपहर नगालैंड आर्म्स फोर्स के एक जवान ने संदिग्ध परिस्थिति में छलांग लगा दी। वह अपनी पत्नी के साथ झील के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। पति को डूबते देख उसकी पत्नी ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके से पुलिस उसके कपड़े और चप्पल बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त नगालैंड निवासी मितिसुनेप औकठुला (45) के रूप में हुई है। वह नगालैंड आर्म्स फोर्स में सिपाही के पद पर कार्यरत था और वजीराबाद स्थित कैंप में परिवार के साथ रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर नैनी झील में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंच गए। उनलोगों ने देखा कि झील में वोट चलाने वाले लड़के उसकी तलाश कर रहे थे। उसके बाद गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। फिर उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झील के पास ही मृतक की पत्नी भी मिली। उसने बताया कि वह पति के साथ झील के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पति ने कपड़े और चप्पल खोलकर अचानक झील में छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनकी भाषा समझने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में महिला से बातचीत करने के लिए पुलिस को वजीराबाद स्थित कैंप से नगालैंड पुलिस अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed