फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mystery of body buried in sand in a building under construction is revealed

साले की हत्याकर रेत में दबाया: गले पर धारदार हथियार से वार, फिर सिर पर हमला; बहनोई ने बताई कत्ल की वजह

Sun, 10 May 2026 09:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 10 May 2026 09:13 PM IST
सार

शाहदरा में नशा करने के दौरान हुए झगड़े में आकाश ने अपने दोस्त रानू के साथ मिलकर साले राम सेवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Mystery of body buried in sand in a building under construction is revealed
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा थाना इलाके में नशा करने के दौरान हुए झगड़े में युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साले की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 35 साल के राम सेवक के रूप में हुई है। परिजनों का दावा है कि राम सेवक के सिर पर भारी चीज और गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर राम सेवक के बहनोई आकाश और उसके दोस्त रानू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि बुधवार शाम को नवीन शाहदरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की छत पर रेत में दबा व्यक्ति का शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही इमारत में काम करने वाले मजदूरों और ठेकेदार से पूछताछ की।

थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली और फिर मुखबिरों के जरिए दो आरोपी आकाश और रानू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश ने बताया कि मृतक उसका साला राम सेवक है। इसके बाद पुलिस ने राम सेवक के परिजनों को हत्या के बारे में बताया।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि राम सेवक मूलत: गांव चंदेली, टिकमगढ़ का रहने वाला था। वह दिल्ली के नवीन शाहदरा इलाके में अकेला किराये के मकान में रहता था और मजदूरी का काम करता था। परिवार में पत्नी संगीता, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। रिश्तेदार मिथुन ने बताया कि गत 20 अप्रैल को आकाश ने फोन कर राम सेवक को अपने पास काम करने के लिए बुलाया।

इसके बाद राम सेवक ने कुछ दिनों तक उसके साथ काम भी किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आकाश व उसका दोस्त और राम सेवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को रेत के अंदर दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed