{"_id":"65913118cbfe73e9900f5658","slug":"muslims-listened-to-pm-modi-s-mann-ki-baat-in-jama-masjid-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जामा मस्जिद में मुस्लिमों ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात', की गई स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जामा मस्जिद में मुस्लिमों ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात', की गई स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग
Sun, 31 Dec 2023 02:45 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का आज 108वां एपिसोड प्रसारित हुआ। जिसका प्रसारण आकाशवाणी सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर हुआ। भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन ने 'मन की बात' के 108वें एपिसोड का विशेष प्रसारण महिला पार्क, जामिया मस्जिद, पुरानी दिल्ली में आयोजित किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी के 'मन की बात' के कार्यक्रम को सुनने के बाद वहां मौजूद शबाना रहमान ने कहा, "हम सभी यहां पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनने के लिए एकत्र हुए हैं। हम सभी पीएम मोदी का समर्थन करते हैं। हमें विशेष सुविधाएं दी गईं, चाहे वह 'तीन तलाक' हो या कोई अन्य मुद्दा, किसी अन्य पार्टी ने ऐसा नहीं किया है। पीएम मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। वह हमारे 'भाईजान' की तरह हैं..."
विज्ञापन
वहीं, नवाब कुरेशी ने कहा, "मैं महीने के हर आखिरी रविवार को पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनता हूं...हमारा देश तीव्र गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। पिछले 9.5 वर्षों में, पीएम मोदी के नेतृत्व में, देश में मुसलमान प्रगति कर रहे हैं और खुश हैं..."
विज्ञापन
11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।