फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muslim couple Reared son of a Hindu, wedding by hindu traditions

मुस्लिम दंपति ने पाला हिंदू का बेटा, पूरे रिवाजों से कराई शादी

Tue, 02 Feb 2016 10:11 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Muslim couple Reared son of a Hindu, wedding by hindu traditions

देश में भले ही असहिष्णुता, लव जेहाद पर बखेड़ा राजनेताओं व कुछ लोगों द्वारा खड़ा हो रहा हो लेकिन दिल्ली के एमजेड बेग ने ऐसी मिसाल कायम की है जो हिंदू-मुस्लिम एकता का बड़ा उदाहरण बनेगी।

विज्ञापन


बेग ने न केवल हिंदू बच्चे को पाला बल्कि तालीम दिलवाने के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से उसकी शादी भी करवाई। दक्षिणी दिल्ली में उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


नेहरू नगर स्थित भैरव मंदिर के पीछे लक्ष्मण और गायत्री की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई। शादी का सारा खर्चा व इंतजाम लक्ष्मण को पालने वाले एमजेड बेग ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बच्चे की उम्र व मासूमियत देखकर उसे दुकान से घर ले आई

Muslim couple Reared son of a Hindu, wedding by hindu traditions

शादी में बेग लक्ष्मण के पिता की भूमिका में हिंदू रीति-रिवाजों को निभाते नजर आए। दुल्हन गायत्री के परिजन भी बेहद खुश हैं। दुल्हन की मां इंदिरा के मुताबिक, बेशक यह शादी थोड़ी अनोखी है लेकिन हिंदू बच्चे को मुस्लिम परिवार द्वारा पालना और फिर बड़े होने पर हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक, शादी करवाना बेहद खास है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी बेटी खुश रहेगी।


बेग के मुताबिक, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में उनका घर और रेस्तरां हैं। बेग बताते हैं करीब 15 साल पहले नेपाली नौकर कुमार अपने साथ एक पांच साल के बच्चे को लेकर आया और कहा यह भी काम करेगा।

कुमार अपने छोटे भाई लक्ष्मण को काम दिलाने नेपाल से दिल्ली लाया था। लेकिन उनकी पत्नी इशरत बच्चे की उम्र व मासूमियत देखकर उसे दुकान से घर ले आई।

उसने प्रेम विवाह करने की जताई इच्छा तो करा दी शादी

Muslim couple Reared son of a Hindu, wedding by hindu traditions

लक्ष्मण भी उनके दोनों बच्चों के साथ बढ़ने लगा। इशरत कहती हैं कि उनके पास लक्ष्मण का कोई जन्म प्रमाणपत्र नहीं था। उसके कद के आधार पर घर के निकट सरकारी स्कूल में उसका दाखिला करवा दिया।


लक्ष्मण पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन जैसे-तैसे उसने दसवीं कर ली। इशरत के मुताबिक, जवानी की दहलीज में कदम रखने के बाद भी वह बच्चों के साथ घर में सदस्य की तरह रहता था।

कुछ समय पहले उसने कहा कि वह गायत्री से प्रेम विवाह करना चाहता है। शादी की बात सुनकर हमने नेपाल में रहने वाले उसके परिजनों को दिल्ली आने का न्योता दिया, लेकिन कोई नहीं आया। बचपन से जिस बच्चे को पाला था, उसके माता-पिता की जगह हमने उसकी मर्जी से हिंदू लड़की से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed