{"_id":"625ccdb7139cfb356e64023b","slug":"muslim-community-welcomed-procession-in-jagatpuri-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द: सांप्रदायिकता के शोलों पर बरसाए कौमी एकता के फूल, जगतपुरी में शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द: सांप्रदायिकता के शोलों पर बरसाए कौमी एकता के फूल, जगतपुरी में शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत
Mon, 18 Apr 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:37 AM IST
सार
दिल्ली के जगतपुरी में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है। जगतपुरी में शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा का मुसलमान समुदाय ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर एक ओर जहां दो समुदाय आमने-सामने खड़े होकर एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे, वहीं शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में इन सब को करारा जवाब देते हुए एरिया के मुस्लिम लोग शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों पर फूलों की वर्षा कर रहे थे।
शोभा यात्रा के दौरान टोपी लगाए लोगों को यात्रा के साथ चलते देखा जा सकता था। एरिया के लोगों का कहना था कि हर साल दोनों ही समुदाय के लोग मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को मनाते हैं। शोभा यात्रा में मौजूद लोगों को जगह-जगह छबील लगाकर शरबत भी पिलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी।
शोभा यात्रा में मौजूद सुनील ने बताया कि यह हमारे गंगा-जमुनी तहजीब का हिस्सा है। यह हमारे देश की सुंदरता है कि अलग-अलग मजहब होते हुए भी लोग एक दूसरे के हर सुखदुख और त्योहार में शामिल होते हैं। मुसलमान जब ताजिये निकालते हैं तो हिन्दू भी उनके साथ होते हैं।
विज्ञापन
हिंदू त्योहारों में मुसलमान बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जगतपुरी के पूरे इलाके में शनिवार शाम को करीब ढाई से तीन घंटे हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने इन सभी पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए बाकी लोगों को इनसे सीख लेकर शांति बनाने की अपील की।