फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murdered in revenge of beating in Delhi

पिटाई का बदला हत्या कर लिया: 'तीन लड़के आए और मुझे गोली मारी...दोस्त को चाकू से मार डाला', घायल साथी की आपबीती

Sun, 27 Oct 2024 08:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Oct 2024 08:47 PM IST
सार

बदला लेने के लिए नाबालिग ने किशोर की हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पीठ में गोली लगी है।

विज्ञापन
Murdered in revenge of beating in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

किशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपनी पिटाई का बदला दूसरे नाबालिग की हत्या कर लिया। उसका दूसरा साथी बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पीठ में गोली लगी है। मौके पर तीन राउंड गोलियां चलीं थीं। वह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किशनगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक युवक संजय महावत और चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5.45 बजे दो पीसीआर कॉल मिली थीं कि गोशाला गांव, किशनगढ़ में दो लड़कों को चाकू मार दिया गया है। एक लड़के को गोली लगी है। सूचना मिलने के बाद किशनगढ़ थानाध्यक्ष बिशंबरदयाल मीणा जांच अधिकारी एसआई दीपक आदि के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी खून गिरा हुआ था। साथ ही 7.65 मिमी का एक खोल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पूछताछ में पता चला कि दो घायल लड़कों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। मोबाइल क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। कुछ देर बाद सफदरजंग अस्पताल से दो घायल व्यक्तियों के भर्ती होने के बारे में एक और सूचना मिली। जांच अधिकारी एसआई दीपक अस्पताल पहुंचे और दोनों एमएलसी एकत्र की। 

विज्ञापन

घायलों की पहचान गांव मसूदपुर, नई दिल्ली निवासी सौरभ यादव (18) पुत्र जितेंद्र यादव और दूसरे की पहचान 16 वर्षीय वार्ड नंबर 2, महरौली, नई दिल्ली निवासी नाबालिग के रूप में हुई। सौरभ की पीठ में गोली लगी है, जबकि नाबालिग को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक नाबालिग ने करीब एक महीने पहले आरोपी पार्टी में से एक नाबालिग की पिटाई कर दी थी। आरोपियों ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया।  

घायल सौरभ ने सुनाई आपबीती 
सौरभ के बयान पर मामला दर्ज किया गया। उसने बताया कि उसकी नानी किशनगढ़ में रहती हैं। वारदात वाले दिन वह उनसे मिलने किशनगढ़ गांव आया था। करीब तीन बजे वह अपने स्थानीय दोस्तों मृतक नाबालिग, कुणाल, उदय और तुषार से मिला, जो सभी महरौली वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं। वे सभी कुणाल और मृतक नाबालिग की स्कूटियों पर घूमने गए थे। करीब 5.00 बजे ये गौशाला पहुंचे। इसी बीच तीन लड़के वहां आए और उनमें से एक ने गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने मृतक नाबालिग का पीछा किया। आरोपियों ने उसे पकड़कर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed