फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder on Bhai Dooj in Delhi, police searching for absconding accused

दिल्ली में भाई दूज पर बहा खून : कारोबार को लेकर हुई बहस में साढ़ू की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 04 Nov 2024 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 02:25 AM IST
सार

गंभीर रूप से घायल हेमंत को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Murder on Bhai Dooj in Delhi, police searching for absconding accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजूरी खास में भाई दूज पर साले के घर आए युवक ने नोटों की माला के कारोबार को लेकर हुई कहासुनी के दौरान लोनी निवासी साढ़ू हेमंत को पिस्टल से दो गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल हेमंत को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, त्योहार मनाने के लिए हेमंत पत्नी को लेकर साले बंटू के पहला पुश्ता, सोनिया विहार स्थित घर आया था। यहां पर साढ़ू अजय भी पत्नी के साथ आया हुआ था। अजय और हेमंत नोटों की माला बनाते हैं। अजय और हेमंत के बीच व्यवसाय को लेकर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर अजय ने हेमंत पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली सिर व दूसरी सीने में लगी। परिजन हेमंत को अस्पताल ले गए। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि अजय को लगता था कि हेमंत की वजह से उसका कारोबार चौपट हो रहा है। आशंका है कि हेमंत की हत्या करने के मकसद से ही आरोपी अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर अजय की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या

गांधी नगर इलाके में टोपी वापस नहीं करने पर दो नाबालिगों को थप्पड़ मारना सूफियान के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार रात तीन नाबालिगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस घटना में शामिल एक नाबालिग (16) की मां की तलाश कर रही है। महिला ने ही बेटे को पिस्टल मुहैया करवाई थी।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे गांधी नगर की गली नंबर 8 में सोनिया गांधी कैंप, कैलाश नगर निवासी सूफियान (19) को गोली मारने की सूचना मिली। सूफियान ई-रिक्शा चालक था। निरीक्षक रॉबिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि करीब 15 दिन पहले सूफियान का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने के बाद शास्त्री पार्क, वेलकम और गाजियाबाद निवासी तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। तीनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने सूफियान की टोपी ले ली थी, जिसे वह वापस मांग रहा था। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इस पर सूफियान ने दो नाबालिगों को थप्पड़ मार दिए। इस बात का बदला लेने के लिए उन्होंने सूफियान की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed