{"_id":"d2d43725993174c993c3db1e24c6224f","slug":"murder-attempt-on-the-student-of-northeast-raised-questions-on-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नार्थ ईस्ट के छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नार्थ ईस्ट के छात्र पर जानलेवा हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहने वाले 21 साल के अरबाज पर जानलेवा हमला हुआ थ। इस हमले में वह घायल गया। घायल अवस्था में उसे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अरबाज के परिजनों की मानें तो कुछ लोग अरबाज को नार्थ ईस्ट का होने की वजह से ताना दिया करते थे। उस पर कमेंट करते थे। वहीं पुलिस के मुताबिक घटना 4 मार्च की है। घटना के वक्त अरबाज अपनी बालकनी में खड़ा था तभी कुछ लड़कों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अरबाज असम कर रहने वाला है दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है। अरबाज के अंकल और बुआ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन