{"_id":"5e5cd30d8ebc3ec75b0b1c37","slug":"murder-and-arms-act-accused-hangs-himself-in-shahjahanpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हत्यारोपी बंदी ने जेल में लगाई फांसी, लुंगी के सहारे बनाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हत्यारोपी बंदी ने जेल में लगाई फांसी, लुंगी के सहारे बनाया फंदा
Mon, 02 Mar 2020 03:04 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला जेल में बंद एक आरोपी द्वारा कारागार में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक 32 वर्षीय हरपाल यादव मिर्जापुर के गांव पिडरा का रहने वाला था। उसे जलालाबाद पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के तहत 3 जून, 2012 को जेल भेजा था।
विज्ञापन
सोमवार को जिला कारागार में ही हरपाल यादव ने अपनी लुंगी से गले में फंदा लगा लिया और बैरक के बाहर खपरैल की बल्ली से लटक गया। जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया। कारागार के डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सुबह बंदियों की परेड होने के बाद हरपाल ने फंदा लगाया। इससे पहले उसने नाश्ता किया था और किसी भी समस्या का जिक्र जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों से नहीं किया था।
विज्ञापन