फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Multilevel parking will be built in Gandhi Nagar market

दिल्ली : गांधी नगर मार्केट में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sat, 31 Jul 2021 11:21 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Jul 2021 11:21 AM IST
सार

  • पूर्वी दिल्ली सांसद ने निगम से पार्किंग निर्माण शुरू करने के लिए कहा, गंभीर ने महापौर के साथ कई विकास परियोजनाओं पर की बातचीत

विज्ञापन
Multilevel parking will be built in Gandhi Nagar market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एशिया की सबसे बड़ी गांधी नगर मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी हो रही है। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के साथ मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में होने वाले कई दूसरे कार्यों पर घंटो तक बातचीत हुई। पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान सांसद, महापौर के अलावा पूर्वी निगमायुक्त विकास आनंद मौजूद थे। जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि गांधी नगर मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है।

विज्ञापन


यहां काफी लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। लेकिन अभी तक यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यहां जाम लगा रहता है। उन्होंने महापौर और निगमायुक्त को दिशा निर्देश दिया कि गांधी नगर मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए जल्द उपयुक्त कार्रवाई शुरू करें। गौतम गंभीर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली अधिक जनधनत्व वाला क्षेत्र है और यहां पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


कूड़े का पहाड घटाने की सलाह
गौतम गंभीर ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कूड़े के पहाड़ को तेजी से कम करने को कहा। सांसद को निगम के अधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर 20 ट्रॉमल मशीने कूड़े का निस्तारण कर रही हैं। लेकिन बरसात में कूड़ा गीला होने से भारी हो गया है, इसलिए इस समय यह कार्य धीमा हो गया है। सांसद ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में घर-घर कूड़ा उठाने की योजना और मेट्रो वेस्ट कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की। महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के 64 वार्डां में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली से खत्म होंगे डार्क स्पॉट्स
गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में डार्क स्पॉट्स को भी चिन्हित करने के लिए कहा। निगम ने बताया कि पिछले साल निगम क्षेत्र में 1 लाख 16 हजार एलईडी लाइटें बदली गईं। जल्द ही डार्क स्पॉट्स का पता लगाकर यहां लाइटें लगा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed