फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukundpur depot will be expanded on the corridor of Metro Phase 4

Delhi Metro: मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर पर मुकुंदपुर डिपो का होगा विस्तार, टेस्ट ट्रैक भी बनेंगे

Mon, 12 Sep 2022 07:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Sep 2022 07:33 AM IST
सार

मुकुंदपुर डिपो में मौजूदा लाइनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी ताकि अधिक से अधिक मेट्रो ट्रेनों का रखरखाव और परिचालन के  लिए इस्तेमाल किया जा सके। मुकुंदपुर डिपो में फिलहाल 24 स्थिर लाइनें हैं। इनमें से 11 की लंबाई में बढ़ोतरी की जा रही है। 

विज्ञापन
Mukundpur depot will be expanded on the corridor of Metro Phase 4
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर पर नए डिपो के लिए अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण नहीं करेगी। कोविड-19 के दौरान हुए वित्तीय नुकसान को देखते हुए मुकुंदपुर में मौजूदा डिपो की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे मौजपुर-मजलिस पार्क और आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर पर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मेट्रो उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को किसी भी स्टेशन पर मेट्रो में तकनीकी खराबी होने पर सेवाएं न्यूनतम समय के लिए प्रभावित होंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मौजूदा डिपो में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुकुंदपुर डिपो में मौजूदा लाइनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी ताकि अधिक से अधिक मेट्रो ट्रेनों का रखरखाव और परिचालन के  लिए इस्तेमाल किया जा सके। मुकुंदपुर डिपो में फिलहाल 24 स्थिर लाइनें हैं। इनमें से 11 की लंबाई में बढ़ोतरी की जा रही है ताकि पिंक लाइन (मौजपुर-मजलिस पार्क और आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम) के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके। शेष 13 स्थिर लाइनों से मैजेंटा लाइन की जरूरतें पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन

डिपो में टेस्ट ट्रैक भी बनेंगे
खास बात यह है कि विस्तारित डिपो में पिंक और मैजेंटा लाइन्स के लिए नए टेस्ट ट्रैक भी शामिल होंगे। मुकुंदपुर डिपो में पुनर्निर्मित सुविधा की 2024 के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है।  फेज-4 के तहत दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों मजलिस पार्क से मौजपुर (12.31 किमी), जनकपुरी पश्चिम पर नई लाइनों पर लगभग 65 किलोमीटर का विस्तार किया जा रहा है। आर के आश्रम मार्ग-जनकपुरी पश्चिम (29.26 किमी) और दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद (23.62 किमी पर निर्माण कार्य चल रहा है।

लाइनों की संख्या में बढ़ोतरी से डिपो पर कम होगा बोझ
पहले से चालू मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) पर छह नई एलिवेटेड स्टैबलिंग लाइनें होंगी। एलिवेटेड लाइनों की संख्या में बढ़ोतरी से डिपो पर बोझ कम होगा और ट्रेनों को जरूरत के मुताबिक ट्रैक पर भेजना संभव होगा। मुकुंदपुर डिपो के अलावा सरिता विहार और अजरौंदा में मौजूदा डिपो का भी विस्तार किया जा रहा है। इससे फेज-4 के एयरोसिटी-तुगलकाबाद सहित वायलेट लाइन ( कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह लाइन) पर मेट्रो का उपयोग किया जाएगा। डिपो में मौजूदा संसाधनों का उपयोग उनकी पूरी क्षमता से किया जाएगा। इससे खर्च के साथ साथ मानव संसाधनों की जरूरतें भी कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed