फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukherjee Nagar case will now prepare sketches of hordes disrupt

मुखर्जी नगर मामला: अब तैयार होगा हुड़दंगियों का स्कैच

Fri, 06 Jan 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mukherjee Nagar case will now prepare sketches of hordes disrupt
मुखर्जीनगर में 31 दिसंबर को हुई छेड़छाड़ की फुटेज ।(फाइल फोटो)

मुखर्जी नगर में 31 दिसंबर की रात बाइक पर जा रही युवती से छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। चश्मदीद गवाह सिपाही अनिल की मदद से पुलिस उन युवकों का स्केच तैयार करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे में आए आरोपियों के फोटो को तैयार कर उसकी पहचान के लिए छात्र छात्राओं से मदद ले रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। स्केच के जरिये डोर टू डोर संपर्क कर उनकी पहचान की जाएगी। आशंका है कि घटना के बाद आरोपी इलाके को छोड़कर फरार हो चुके हैं। इसलिए पुलिस प्रॉपर्टी डीलर, पीजी व इंस्टीट्यूट संचालक से ऐसे लड़कों की जानकारी हासिल कर रही है जो घटना के बाद से गायब हैं। 
विज्ञापन


जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस दौरान हुड़दंगियों ने पुलिस पिकेट पर हमला बोला उस दौरान वहां तीन से चार महिला पुलिसकर्मी मौजूद थी। पिकेट के भीतर घुसने के लिए उतावले हुड़दंगियों को रोका नहीं जाता तो वह महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी कर सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed