फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Sanjay Singh accuses central government regarding Delhi water crisis

दिल्ली जल संकट पर 'आप' का हल्ला बोल: सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- मामले पर की जा रही राजनीति

Thu, 20 Jun 2024 09:02 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jun 2024 09:02 PM IST
सार

संजय सिंह ने दिल्ली में जल संकट के लिए केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे बार-बार अनुरोध के बाद भी हरियाणा ने दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
MP Sanjay Singh accuses central government regarding Delhi water crisis
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/AAP

विस्तार

हरियाणा से पानी की मांग को लेकर दिल्ली जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। मामले पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का कहना है कि देश के इतिहास में पहली बार पानी के लिए किसी राज्य का जलमंत्री अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अपील है कि वो भी दिल्ली के लोगों को पानी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें। संजय सिंह गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


संजय सिंह ने दिल्ली में जल संकट के लिए केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे बार-बार अनुरोध के बाद भी हरियाणा ने दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री खुद को प्रधान सेवक कहते हैं और उनकी नाक के नीचे दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि दिल्लीवालों का क्या कसूर है? दिल्लीवालों ने तो भाजपा को सातों सीटें दे दीं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी क्यों नहीं दे रहे हैं?

विज्ञापन

आप का आरोप दिल्ली का जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली का जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित संकट है। इस भीषण गर्मी में दिल्ली के लोगों के पीने का पानी रोकना कितना बड़ा पाप है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मैं दिल्ली की जनता से निवेदन करूंगा कि वे भी इस लड़ाई में आतिशी के साथ आएं। हम गलत हैं तो आप हमें सजा दें, लेकिन दिल्ली को हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी मिलना चाहिए। 
 

हम अतिरिक्त नहीं अपने हिस्से का पानी मांग रहे: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली से दो मंत्री बनाए, लेकिन आपके किसी भी मंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए नहीं कहा कि हरियाणा को दिल्ली के हक का पानी देना चाहिए। हम कोई अतिरिक्त मदद नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं। हमारा सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, आप उसे क्यों रोक रहे हैं?

विज्ञापन

भाजपा जल संकट पर कर रही राजनीति: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि 100 एमजीडी पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। भाजपा के लोग मटके फोड़ रहे हैं, कर्मचारियों से मारपीट और कार्यालयों में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। यह भाजपाई कहीं भी आपको इस पानी के संकट को दूर करने में दिल्ली सरकार को सहयोग करते नजर नहीं आते हैं। बल्कि, ये लोग पानी की पाइप लाइन तोड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इन्हें पहचाने। ये आपके संकट के समय में आपको कुचलने का काम कर रहे हैं।

भाजपा प्रदर्शन कर कर्मचारियों के काम में डाल रही बाधा
संजय सिंह ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के 28 लाख लोगों के पीने का 100 एमजीडी पानी रोका हुआ है। अगर वह पानी हमें मिल जाए तो दिल्ली में पानी का संकट दूर हो जाएगा। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। डर के मारे कर्मचारी काम नहीं करेगा तो दिल्ली के लोगों को पानी कैसे मिलेगा? अगर भाजपाईयों को प्रदर्शन करना है तो हरियाणा भवन और भाजपा मुख्यालय के बाहर करें और दिल्ली के हक का पानी लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed