फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Manoj Tiwari tied Rakhi to wrestler Divya Kakran s house and handed over a check of five lakhs

Delhi: कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता दिव्या के घर पहुंचे भाजपा सांसद, कहा- आप को खिलाड़ी से भी चाहिए सबूत

Fri, 12 Aug 2022 05:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Aug 2022 05:57 PM IST
सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'सेना से भी सबूत... खिलाड़ी से भी सबूत...। शर्मनाक है आप (आम आदमी पार्टी) का रवैया। आज अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस पर बहन दिव्या काकरान से राखी भी बंधवायी और 5 लाख की राशि इनाम में दी।

विज्ञापन
MP Manoj Tiwari tied Rakhi to wrestler Divya Kakran s house and handed over a check of five lakhs
दिव्या काकरान के साथ सांसद मनोज तिवारी - फोटो : Twitter/@ManojTiwariMP

विस्तार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी शुक्रवार दोपहर दिव्या काकरान के दिल्ली में गोकलपुर स्थित आवास पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के सांसद होने के साथ-साथ दिव्या काकरान के भाई भी हैं। एक भाई के रूप में उनका कर्तव्य है कि वह दिव्या काकरान की हर दृष्टि से रक्षा और पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने पहले भी दिव्या काकरान की प्रतिभा को निखारने के लिए सहयोग किया है और भविष्य में भी इस उभरती प्रतिभा को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन


दूसरी ओर उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार प्रोत्साहित करने के बजाय बार-बार अपमानित करके दिव्या काकरान का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है, जबकि यह दुर्भाग्य की बात है कि एक खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मेहनत मजदूरी कर उनके माता-पिता ने उन्हें प्रोत्साहित किया। उनकी मां ने अपना मंगलसूत्र भी गिरवी रख दिया। उन्होंने कहा कि आज सभी राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों के खिलाड़ियों को पलकों पर बैठा कर मान-सम्मान दे रही हैं, उनका हौसला बढ़ा रही हैं और आर्थिक सहयोग कर उन्हें मजबूती प्रदान कर रही हैं।

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी पूरी सरकार एक प्रतिभावान खिलाड़ी से दिल्ली में निवास करने की पहचान पूछ रही है। उन्होंने कहा कि दिव्या काकरान दिल्ली की बेटी है। इस कारण अरविंद केजरीवाल अपनी गलती को सुधारते हुए माफी मांगे और दिव्या के घर खुद आकर उसका हक उसे प्रदान करें। उन्होंने कहा ऐसे खिलाड़ी किसी राज्य को सौभाग्य से मिलते हैं, जो देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते हैं।

सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'सेना से भी सबूत... खिलाड़ी से भी सबूत...। शर्मनाक है आप (आम आदमी पार्टी) का रवैया। आज अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस पर बहन दिव्या काकरान से राखी भी बंधवायी और 5 लाख की राशि इनाम में दी। आने वाले समय में कलाकारों का सांस्कृतिक प्रोग्राम कर जो पैसा एकत्रित होगा उसे बहन को देंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed