फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Motivational speaker Vivek Bindra also has dispute with his first wife

Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर का विवादों से है पुराना नाता, पहली पत्नी से भी अनबन; कोर्ट में की थी ऐसी हरकत

Sun, 24 Dec 2023 09:22 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Dec 2023 09:22 AM IST
सार

दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस विवेक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Motivational speaker Vivek Bindra also has dispute with his first wife
विवेक बिंद्रा - फोटो : @DrVivekBindra

विस्तार

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा से फरीदाबाद पुलिस भी पूछताछ कर चुकी है। विवेक पर अदालत में सुनवाई के दौरान वीडियो बनाने का आरोप लगा था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद बाद में फोन लौटा दिया गया था। पहली पत्नी गीतिका बिंद्रा से भी विवेक का विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

सेक्टर-46 स्थित ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी निवासी गीतिका बिंद्रा ने अदालत में खर्चे की याचिका दायर कर रखी है। मार्च में न्यायाधीश अमृत सिंह की अदालत में उसकी सुनवाई चल रही थी। आरोप था कि उस दौरान विवेक अपने मोबाइल में अदालत में वीडियो बना रहे थे। गीतिका की अधिवक्ता ने यह देख लिया। उन्होंने इसकी शिकायत न्यायाधीश से कर दी। इसके बाद सेंट्रल थाना की पुलिस ने विवेक बिंद्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उन्हें थाना बुलाया और पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पत्नी से विवाद में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस विवेक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कल विवेक की पत्नी पुलिस अधिकारियों से मिलेंगी
सोमवार को विवेक की पत्नी यानिका के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग करेंगे। अहम है कि इसी 14 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वैभव ने कोतवाली सेक्टर-126 में बहनोई मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

विवेक पर लगे हैं ये आरोप
पुलिस को दी शिकायत में विवेक पर यानिका से मारपीट का आरोप लगाया गया था। बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहने लगे थे। 

शादी के अगले दिन ही हुआ झगड़ा
शादी के अगले दिन ही सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। इस पर पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। आरोप है कि विवेक ने यानिका को कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए यानिका की बुरी तरह पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed