{"_id":"eb806a6191453efb14fc4f7d9d7e6257","slug":"mother-who-left-her-girl-returns-after-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए नहीं थे पैसे तो छोड़ दिया बेटी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए नहीं थे पैसे तो छोड़ दिया बेटी को
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्षीय बच्ची को अस्पताल में अकेला छोड़कर गई मां दो दिन बाद लौट आई। मामला बीके अस्पताल का है।
विज्ञापन
आरोप है कि मां इलाज के खर्च से बचने के लिए बृहस्पतिवार को उसे छोड़कर चली गई थी। अस्पताल प्रशासन ने इस दौरान पुलिस में शिकायत देने की तैयारी कर ली थी।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पर्वतीया कालोनी निवासी रानी ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी पांच साल की बेटी ममता को बीके अस्पताल में भर्ती कराया था।
दो दिन से ममता अस्पताल में अकेली थी। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को मिली तो वह पुलिस से संपर्क करने की तैयारी में जुट गया।
इस बीच रविवार को रानी अस्पताल में वापस आ गई। रानी ने बताया कि वह बेलदारी करती है। उसके तीन बच्चे हैं। ममता को सांस की बीमारी है। डॉक्टरों ने कहा था कि किसी बड़े अस्पताल में इलाज कराना पड़ेगा। इसलिए वह रुपयों का इंतजाम करने गई थी।
रानी का कहना है कि शनिवार रात उसके घर के पास रहने वाले अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे बताया कि ममता अस्पताल में अकेली रो रही है तो वह रविवार को अस्पताल में आ गई।
विज्ञापन
पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास आई थी। इसके बाद उन्होंने एक कर्मचारी को महिला को बुलाने भेजा था।