फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother pressuring her son to get married he killed her

पापा को सॉरी बोलकर भागा बेटा: जाना चाहता था विदेश, मां ने शादी का बनाया दबाव तो कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ वार

Sat, 09 Nov 2024 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2024 09:43 PM IST
सार

वारदात वाले दिन कृष्ण कांत ने दोपहर करीब 3.30 बजे अपने पिता को कॉल कर घर आने के लिए कहा। पिता सुरजीत सिंह चौधरी घर आए तो बेटा कृष्ण कांत परेशान हालत में मिला और वह उनसे माफी मांगने लगा। पिता ने जब इसका कारण पूछा तो उसने ऊपर सीढ़ियों पर खुद देखने को कहा।

विज्ञापन
Mother pressuring her son to get married he killed her
बेटे ने किया मां का कत्ल - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के बदरपुर इलाके में बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की ताबड़तोड़ चाकू से वारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन कर घर बुलाया। उनसे माफी मांगी और फरार हो गया। वारदात छह नवंबर की है। मामले में पुलिस ने आरोपी 31 वर्षीय कृष्ण कांत को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी कनाडा जाना चाहता था, लेकिन उसकी मां उसकी शादी कराना चाहती थी। बीते बुधवार को आरोपी व उसकी मां ही घर पर थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर आरोपी ने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह के अनुसार, बीते बुधवार को बदरपुर थाने में अपोलो अस्पताल से सूचना मिली की एक महिला को चाकू से हमला कर घायल किया गया जिससे उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि 50 वर्षीय गीता मोलरबंद गांव में परिवार सहित रहती थी। उनकी हत्या उनके बेटे 31 वर्षीय कृष्ण कांत ने की है। गीता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कृष्ण कांत बेरोजगार है और नशे का आदि है। वहीं छोटा बेटा साहिल बैंक में काम करता है। जबकि उनके पति 52 वर्षीय सुरजीत सिंह चौधरी प्रॉपर्टी डीलर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात वाले दिन कृष्ण कांत ने दोपहर करीब 3.30 बजे अपने पिता को कॉल कर घर आने के लिए कहा। पिता सुरजीत सिंह चौधरी घर आए तो बेटा कृष्ण कांत परेशान हालत में मिला और वह उनसे माफी मांगने लगा। पिता ने जब इसका कारण पूछा तो उसने ऊपर सीढ़ियों पर खुद देखने को कहा। जब पिता सीढ़ियों की ओर जाने लगे तो वह घर से भाग गया।

विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे...
सुरजीत घर के प्रथम तल पर पहुंचे तो उनकी पत्नी गीता उन्हें खून से लथपथ हालत में मिली। वह पड़ोसियों की मदद से पत्नी को लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कृष्ण कांत से पूछताछ में पता चला कि वह जिस चाकू से अपनी मां पर वार किया था उसे वह कुछ दिन पहले ही खरीद कर लाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी ने हत्या करने की योजना पहले से बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed