फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother of Himanshu who lost his life in Noida road accident told a painful story

नोएडा सड़क हादसा: मां की बात मान लेता हिमांशु... तो शायद जिंदा होता इकलौता बेटा; महिला ने बयां किया दर्द

Mon, 30 Sep 2024 06:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Sep 2024 06:53 PM IST
सार

मां सावित्री देवी ने बताया कि सब एक-दूसरे के दोस्त थे। घर से किसी दोस्त की पार्टी में जाने की बात कहकर पांचों निकले थे।

विज्ञापन
Mother of Himanshu who lost his life in Noida road accident told a painful story
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला हिमांशु उर्फ बिट्टू मां की बात मान लेता तो शायद इकलौता बेटा जिंदा होता। हिमांशु उर्फ बिट्टू की मां सावित्री देवी ने रोते-रोते दर्द भरी कहानी बताई। इकलौते बेटे के चले जाने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूटा। मौत के बाद चार गलियों में सन्नाटा पसर गया, सभी परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

बिट्टू की मां सावित्री देवी ने बताया कि सब एक-दूसरे के दोस्त थे। घर से किसी दोस्त की पार्टी में जाने की बात कहकर पांचों निकले थे। बिट्टू के पिता ओला में कार चलाते हैं। मृतक बिट्टू का परिवार पिथौरागढ़ और मनीष ऋषिकेश, उत्तराखंड का मूल निवासी, मोहित अलीगढ़ व विशाल हाथरस यूपी का मूल निवासी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के लिए बात दें कि सेक्टर 11-12 के बीच वाली सड़क पर देर रात 2 बजे के बाद हादसा हुआ है। मामला थाना सेक्टर-24 का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

थाना सेक्टर-24 क्षेत्रा अंतर्गत रात्रि 2 बजे एक ऑल्टो कार डीएल 7 सीएन 8520 से मोहित पुत्र शंकर लाल निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, मनीष पुत्र किशन सिंह निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, बिट्टू पुत्र हरीश निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, उत्तम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, पांचों खाना खाने के लिए नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष उपरोक्त की मृत्यु हो गई तथा उक्त गाड़ी में बैठे उत्तम उपरोक्त को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed