फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother battling blood cancer gave birth to a baby girl

Delhi NCR News: ब्लड कैंसर से जूझ रही थी मां, बच्ची को दिया जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
-डॉक्टरों ने गर्भावस्था के दौरान किया एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारी का इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी अस्पताल में ब्लड कैंसर से पीड़ित गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने गर्भावस्था के दौरान महिला का एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करते हुए मां और शिशु दोनों की जान बचाई।
मध्य प्रदेश की निवासी 32 वर्षीय कल्पना गुप्ता को गर्भावस्था के पांचवें महीने में एएलएल नामक रक्त कैंसर का पता चला था। इससे पहले भी वह स्टिलबर्थ (गर्भ में ही बच्चे की मौत) जैसी स्थिति का सामना कर चुकीं थीं। ऐसे में कैंसर और गर्भावस्था दोनों का एक साथ इलाज डॉक्टरों के लिए भी चुनौती था।
विज्ञापन


अस्पताल के हेमेटो ऑन्कोलॉजी और गायनकोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. धर्म चौधरी और डॉ. अलका सिन्हा ने बताया कि गर्भ में पल रहे शिशु को सुरक्षित रखते हुए महिला की कीमोथेरेपी की गई। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एएलएल का इलाज बेहद जटिल और जोखिम भरा होता है। ऐसे मामलों में मां के इलाज और भ्रूण की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भावस्था के करीब 32 हफ्ते पूरे होने पर जांच में भ्रूण के विकास में रुकावट और रक्त प्रवाह में बदलाव के संकेत मिले, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत सिजेरियन डिलीवरी करवाने का फैसला लिया। सात मई को किए गए ऑपरेशन में 1.28 किलोग्राम वजन की एक बच्ची को महिला ने जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को विशेष नवजात चिकित्सा देखभाल में रखा गया है, जबकि मां आगे के कैंसर के उपचार की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed