फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and daughter shot with bullets admitted to hospital in critical condition

Delhi Crime: पितरों की पूजा करने गईं मां-बेटी को गोलियों से भूना, हालत नाजुक; जेठ के परिवार पर आरोप

Tue, 14 Nov 2023 01:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Nov 2023 01:54 AM IST
सार

घायल मां-बेटी की पहचान राकेश देवी (45) और पिंकी (22) के रूप में हुई है। दोनों मूलत: खेड़ा कलां गांव की निवासी हैं। फिलहाल मां-बेटी सोनीपत में रहती हैं। राकेश देवी के पति राजेंद्र की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Mother and daughter shot with bullets admitted to hospital in critical condition
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली का खेड़ा कलां गांव रविवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हमलावरों ने खेत में पितरों की पूजा करने गईं मां-बेटी को गोलियों से भून दिया। दोनों को चार से पांच गोलियां लगीं। शालीमार बाग स्थित अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घायल मां-बेटी की पहचान राकेश देवी (45) और पिंकी (22) के रूप में हुई है। दोनों मूलत: खेड़ा कलां गांव की निवासी हैं। फिलहाल मां-बेटी सोनीपत में रहती हैं। राकेश देवी के पति राजेंद्र की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 4.10 बजे पुलिस को श्याम कांटा बुधपुर के पास खेड़ा कलां में दो महिलाओं को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो महिलाएं घायल अवस्था में पड़ी थीं। वहां मौजूद लोग घायल महिलाओं को कार से अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पीसीआर वैन में लेकर जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। इस बीच महिलाओं के परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली, जिन्होंने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उन्हें शालीमार बाग स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन

घटनास्थल से पुलिस को कई खोखे और मैगजीन मिली हैं। छानबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि घायल मां और बेटी हैं। जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस को पता चला कि दोनों दीपावली के दिन कार से पितरों की पूजा करने पहुंची थीं। पूजा करने के दौरान ही वहां दो लोग आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। हमलावरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, इससे पुलिस को आशंका है कि भाड़े के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में परिवार में ही प्राॅपर्टी विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।

जेठ के परिवार पर गोलीबारी करवाने का आरोप लगाया
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला कि राकेश देवी का अपने जेठ से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। 2018 में राकेश देवी के पति राजेंद्र का अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में राकेश देवी के जेठ और उनके बेटे को जेल जाना पड़ा था। जेल में ही महिला के जेठ की मौत हो गई थी। पीड़ित महिला के परिजनों ने जेठ के परिवार पर ही गोलीबारी करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित परिवार के लगाए आरोप के अनुसार मामले की छानबीन करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed