{"_id":"5eb067218ebc3e90612fec32","slug":"most-shops-closed-due-to-confusion-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में असमंजस की स्थिति में ज्यादातर दुकानें रहीं बंद, शराब के ठेके रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में असमंजस की स्थिति में ज्यादातर दुकानें रहीं बंद, शराब के ठेके रहे गुलजार
Tue, 05 May 2020 12:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 12:34 AM IST
सार
-पहले से खुल रहीं जरूरत के सामान की दुकानें ही गली-मोहल्लों में खुलीं
-औद्योगिक क्षेत्रों में किसी तरह की गतिविधियां नहीं हुईं
विज्ञापन
कृष्णा नगर मार्केट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की छूट तो जरूर दी है, लेकिन छोटे दुकानदारों में असमंजस की स्थिति रही, जबकि होलसेल, दिल्ली के बड़े बाजार और औद्योगिक क्षेत्र तो बिलकुल ही बंद रहे। व्यापारियों को सुबह ही पुलिस प्रशासन ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर यह कह दिया था कि दिल्ली रेड जोन में है और व्यापार खोलने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली में कुछ दुकानों को खोलने की छूट के बाद जहां शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं छोटी दुकानें भी कुछ जगहों पर जरूर खुलीं, लेकिन ग्राहक नदारद रहे। औद्योगिक व्यापार मंडल के हेमंत गुप्ता ने बताया कि बवाना, नरेला, बादली और झिलमिल समेत अन्य अधिकृत इंडस्ट्रियल एरिया का व्यापारियों ने मुआयना भर किया। हालांकि कार्यालय व्यापारियों ने खोला।
विज्ञापन
सदर बाजार एसोसिएशन के देवराज बावेजा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं, दिल्ली के बड़े बाजार भी बंद रहे। व्यापारियों की परेशानी यह भी है कि कच्चा माल नहीं मिल रहा है। इसी तरह वाहन न चलने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को पहुंचने में भी कठिनाई है।
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर में खान-पान की दुकानें थोड़ी देर के लिए खुलीं
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सुबह के वक्त जरूरी सामान की दुकानों के साथ ही ढाबे व चाय की दुकानें खुलीं। दुकानदारों को लगा कि बाजार में ग्राहक पहुंचे हुए हैं, लेकिन वह ग्राहक सिर्फ शराब के खरीदार थे। दोपहर तक इस इलाके में ज्यादातर दुकानें बंद हो गई, क्योंकि ग्राहक ही नहीं थे।
कृष्णा नगर में भी दुकानें खुलीं
सुबह के वक्त कृष्णा नगर इलाके में दुकानदार बड़ी संख्या में पहुंचकर वहीं खड़े रहे। दरअसल वह असमंजस की स्थिति में थे कि कहीं पुलिस और प्रशासन उनको दुकान खोलने ही न दें। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद दुकानों का शटर उठने लगा। यहां गली-मुहल्लों में कुछ दुकानें खुली रहीं, लेकिन दोपहर के वक्त सभी दुकानें बंद हो गईं
मुखर्जी नगर में सभी दुकानें बंद रहीं
उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर, नेहरू विहार, गांधी विहार, परमानंद, हडसन लेन और विजय नगर समेत अन्य इलाकों में जहां खुद को लोगों ने लॉकडाउन रखा, वहीं ज्यादातर ढाबे, चाय की दुकानें और रेहड़ी-पटरी पर लगने वाली दुकानें बंद रहीं। सुबह के वक्त शराब की दुकानों पर भीड़ और पुलिस की सख्ती के कारण अन्य दुकानों के शटर गिरे ही रहे। हालांकि बुराड़ी और संत नगर में छोटी दुकानें खुली रहीं।
पालम, द्वारका मोड़ और उत्तम नगर में दुकानें खुली नजर आईं
दिल्ली सरकार की छूट के बाद पालम, द्वारका मोड़ और उत्तम नगर समेत कई इलाकों में दुकानें खुलीं और लोग भी जुटे। इसी तरह ग्रामीण व अनधिकृत इलाकों में भी दुकानें खुली रहीं।
सभी बड़े बाजार बंद रहे
दिल्ली के सभी बड़े बाजार सोमवार को बंद रहे। चांदनी चौक, कूंचा महाजनी, सदर बाजार, खारी बावली, करोल बाग, कमला नगर, लाजपत राय मार्केट औरन सरोजनी नगर समेत सभी बड़ी मार्केट पूरे तरीके से बंद रहीं। हालांकि कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकान पर पहुंचे और जायजा लिया।