फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most coronavirus patients in India admitted to Safdarjung Hospital

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, आंकड़ा पहुंचा 14

Wed, 11 Mar 2020 07:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 Mar 2020 07:22 PM IST
सार

- अस्पताल प्रबंधन ने सेमिनार, कार्यशाला सहित सभी कार्यक्रमों को किया निरस्त
- अस्पताल के सभी डॉक्टरों व स्टाफ को सावधानी बरतते हुए कोरोना से लडने के लिए किया प्रेरित
-भारत में सबसे ज्यादा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं मरीज

विज्ञापन
Most coronavirus patients in India admitted to Safdarjung Hospital
कोरोना संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल लेते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आपातकाल लग चुका है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी तरह के कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशाला इत्यादि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल सहित पूरे स्टाफ को एकजुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ लडने के लिए प्रेरित भी किया है। 

विज्ञापन


इस समय देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ही अस्पतालों में 14-14 पॉजीटिव मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि सफदरजंग में 10 और आरएमएल अस्पताल में पांच संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बुधवार को 12 में से दो संदिग्ध मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें देर शाम को छुट्टी दे दी गई। अन्य सभी 10 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। इनमें से एक मरीज बुधवार को ही संदिग्ध अवस्था में आपातकालीन वार्ड पहुंचा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 में से दिल्ली के पांच, आगरा के छह, गाजियाबाद और जयपुर के एक-एक संक्रमित मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अनुसार बुधवार शाम तक उनके यहां पांच संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया है। इनके सैंपल एकत्रित कर एम्स में जांच के लिए भेज दिए हैं। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली में सैंपल लेने के बाद पहली जांच एम्स और आशंका होने पर दोबारा पुणे स्थित आईसीएमआर की लैब में जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed