{"_id":"5bf096c1bdec226966336cea","slug":"moser-baer-company-engineer-posted-suicide-letter-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने फेसबुक पर डाली आत्महत्या की पोस्ट, दोस्तों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर ने फेसबुक पर डाली आत्महत्या की पोस्ट, दोस्तों ने ऐसे बचाई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 18 Nov 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवालिया घोषित हो चुकी ग्रेटर नोएडा की मोजर बेयर कंपनी के एक इंजीनियर ने शनिवार फेसबुक पर आत्महत्या करने बात पोस्ट की। यह देखकर आसपास रहने वाले दोस्त तुरंत उसके घर पहुंचे और आत्महत्या करने से रोका। बाद में उसे काफी समझाकर शांत किया। इंजीनियर ने आत्महत्या के लिए फंदा बना रखा था।
विज्ञापन
गाजियाबाद वैशाली के सेक्टर दो में रहने वाले किशोर जोशी मोजर बेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। कंपनी ने 2280 कर्मचारियों को निकाल दिया था। सभी ने काफी संघर्ष किया। हाल ही में एनसीएलटी ने कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
जिससे सभी कर्मचारियों परेशान हैं। शनिवार की शाम किशोर जोशी ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें लिखा था कि मेरी मां, भाई व बहन की मौत हो चुकी है। पिता दिव्यांग है और बिस्तर पर रहते हैं। पत्नी व बेटे ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है।
विज्ञापन
नौकरी जाने के बाद से आर्थिक स्थिति काफी गड़बड़ा गई है। काफी कोशिश की, लेकिन संतुलन बनाने में सफल नहीं रहा। अब मैं अपनी जिंदगी से हार गया हूं। इसलिए जीवन का अंत करने का फैसला लिया है।
उनके साथ में काम करने वाले सतेंद्र नागर ने बताया कि पोस्ट देखकर कर्मचारियों ने आसपास रहने वाले दोस्त और कर्मचारियों को फोन किया और जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। काफी समझाने के बाद वह शांत हुआ।