फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Morphed photos of woman minister and NGO organizer

NGO संचालिका व महिला मंत्री की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर

Wed, 29 Jul 2015 04:56 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
Morphed photos of woman minister and NGO organizer

शालीमार गार्डन निवासी एनजीओ संचालिका और उनके सहयोगियों की फोटो की मॉर्फिंग कर अश्लील फोटो उनके व्हाट्स एप पर भेज दी गई। व्हाट्स एप से फोटो निकालकर उनका चेहरा काटा और अश्लील फोटो पर लगा दिया गया।

विज्ञापन


साथ ही अज्ञात नंबरों से व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर उन्हें पुलिस के पास जाने की चुनौती भी दी गई। मैसेज में लिखा गया कि ‘सेव द वुमन मुर्दाबाद, अब करा लो एफआईआर।’
विज्ञापन


इस पर एनजीओ संचालिका और उनकी सहयोगियों ने थाना साहिबाबाद में शिकायत दर्ज कराते हुए व्हाट्स एप फोटो पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संचालिका महिलाओं की मदद के लिए शालीमार गार्डन में एक एनजीओ ब्रांच संभालती हैं। जिसकी राजस्थान, बिहार, एमपी आदि शहरों में शाखाएं हैं।

केंद्रीय मंत्री का भी मॉर्फ किया फोटो अपलोड किया

Morphed photos of woman minister and NGO organizer

शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके व्हाट्स एप पर उन्हीं की अश्लील फोटो अज्ञात नंबरों से भेजी गई। जिसके बाद उनकी दो सहयोगियों के पास भी दूसरे अज्ञात नंबर से उन्हीं की अश्लील फोटो भेजी गईं।

अज्ञात व्हाट्स एप नंबरों से एनजीओ संचालिका और उनकी सहयोगियों को एक महिला केंद्रीय मंत्री की भी मॉर्फ की गई अश्लील फोटो भेजी गई है। जिस नंबर से एनजीओ संचालिका को व्हाट्स एप पर मैसेज आया था।

उसी नंबर से केंद्र सरकार की एक महिला मंत्री का भी अश्लील फोटो भेजा गया है। एनजीओ महिला कर्मी परेशान हैं कि कहीं फोटो वायरल न हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed