फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mori Gate Delhi News: Miscreants Vandalism more tha 50 vehicles and houses Firing and beating women children

दिल्लीः बदमाशों ने 50 से अधिक वाहनों-मकानों पर की तोड़फोड़, महिलाओं और बच्चों को पीटा

Tue, 18 Aug 2020 06:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Aug 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Mori Gate Delhi News: Miscreants Vandalism more tha 50 vehicles and houses Firing and beating women children
कूचा मोहतर खां में आधी रात को दहशत, 15-20 युवकों ने चला दी ताबड़तोड़ गोलियां - फोटो : amar ujala

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित कूचा मोहतर खां में रविवार आधी रात को दहशत फैल गई। हथियारों से लैस करीब 15-20 नकाबपोश युवकों ने इलाके में हंगामा करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने सड़क पर खड़ी कारों, बाइक, स्कूटी और ऑटो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बलवे के दौरान बदमाशां ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। हंगामे के दौरान बदमाश कुछ घरों में घुस गए। इन लोगों ने वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों को पीटा। कुछ घरों में तोड़फोड़ भी कर डाली। करीब 20-25 मिनट हंगामा करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बलवे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लड़कों से झगड़े के बाद कुछ बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर हंगामा किया। पुलिस ने दंगा करने, हत्या का प्रयास, जबरन घर में घुसने व अवैध हथियार का मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12.05 बजे कश्मीरी गेट स्थित कूचा मोहतर खां में रहने वाले लोगों की अचानक शोर-शराबे और हंगामे से आंख खुली। लोगों ने खिड़कियों से झांककर देखा तो बाहर गली में करीब 15-20 लड़के कुछ लड़कों का नाम लेकर हंगामा कर रहे थे। सभी बदमाश डंडे, लाठी, रॉड, पिस्टल, चाकू और अन्य हथियारों से लैस थे। इन लोगों ने सड़क पर खड़ी कारों, ऑटो, बाइक स्कूटी व अन्य वाहनों को तोड़ना शुरू कर दिया। इन लोगों ने बाइक व स्कूटी को गली में गिरा दिया। बाद में ईंट और पत्थरों से उनको तोड़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबे के दौरान इन युवकों ने गलियों में गोलियां भी चलाना शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने कुछ दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया। बवाल को देखकर स्थानीय लोग बुरी तरह डरकर अपने-अपने घरों में छिप गए। बदमाश कुछ घरों में जबरन घुस गए। इन लोगों अंदर घुसकर एक 11-12 साल के लड़के गले में चाकू रखकर कुछ लड़कों के बारे में पूछा। यही नहीं, एक मकान का तो आरोपियों ने दरवाजा तोड़ डाला। बाद में बदमाश कई घरों में घुस गए। इन लोगों ने फर्नीचर, टीवी व अन्य सामान भी तोड़ दिया। कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। काफी देर हंगामा करने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

स्थानीय निवासी पदम ने बताया कि बदमाशों ने करीब 30 राउंड गोलियां चलाई। इसके अलावा सुनील ने बताया कि बदमाशों ने करीब 50 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ के अलावा आधा दर्जन मकानों में भी तोड़फोड़ की। हमले में कई महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


एक दिन पहले और रविवार रात को इलाके के कुछ युवकों का मॉडल टाउन के घोषित बदमाश ललित पोंगी व उसके एक दोस्त से झगड़ा हुआ था। ललित की कूचा मोहतर में ससुराल है। झगड़े के बाद ललित ने देर रात को अपने गुर्गों के साथ इलाके में हमला किया। शिकायतकर्ता ने आठ-दस युवकों के हमला करने और गोली चलाने की बात की है। बदमाश झगड़ा करने वाले लड़कों को ढूंढने आए थे। बदमाशों ने मौके पर तीन ही गोलियां चलाई। हमले में कोई घायल नहीं है। कितने वाहनों में तोड़फोड़ हुई इसका पता किया जा रहा है। -मोनिका भारद्वाज, उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed