{"_id":"5f139244d05a9d619242e6c7","slug":"more-than-one-lakh-people-in-delhi-have-beaten-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक लाख से ज्यादा लोग दे चुके हैं कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक लाख से ज्यादा लोग दे चुके हैं कोरोना को मात
Sun, 19 Jul 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। अब तक 1,01,274 ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के महज 16711 सक्रिय मरीज बचे हैं। बीते 24 घंटे में 1475 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं , जबकि 26 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, विभिन्न अस्पतालों से इजाज के बाद 1973 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ,कुल संक्रमितों की संख्या 121582 हो गई है। कोरोना से अब तक 3571 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 21,658 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1475 लोग पॉजिटिव मिले। यानी, संक्रमण दर 6.8 फीसदी रही।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 9136 हो गई है। राजधानी के कोविड अस्पतालों में इस समय 15475 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें कुल 3635 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 2291 और हेल्थ सेंटर में 174 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इनमें हेल्थ सेंटर में 544 और कोविड केयर सेंटर में 9284 मरीजों को रखने की क्षमता है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक दिल्ली में कुल 798783 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 42041 जांच हो रही है।
वहीं, दिल्ली का रिकवरी रेट बढ़कर 83 फीसदी से अधिक हो गया है।